फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   national highway 5

पहाड़ी दरकने से रोजाना जाम की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण और पर्यटक

Wed, 10 Jul 2019 06:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
national highway 5
national highway 5
एनएच पर भूस्खलन का सिलसिला जारी
विज्ञापन

एनएच के विस्तारीकरण के नाम पर हो रही है हैवी ब्लास्टिंग
पहाड़ी दरकने से जाम की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण-पर्यटक
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय क्षेत्र किन्नौर में सफर करना खतरे से खाली नहीं है। आए दिन सड़क के विस्तारीकरण के नाम पर की जा रही हैवी ब्लास्टिंग से पहाड़ी आए दिन दरक रही है। एनएच पर लगातार भूस्खलन का सिलसिला जारी रहता है। सड़क के विस्तारीकरण के काम से हजारों ग्रामीण और पर्यटक रोजाना घंटों जाम की समस्या से जूझ रहे हैं।
ऐसे में क्षेत्र के लोगों ने पोवारी से खारो को जाने वाला राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 का दूसरे विकल्प सड़क का निर्माण करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों के अनुसार पूर्वनी तक बस योग्य सड़क बनी हुई है और बस भी चल रही है, लेकिन पूर्वनी से खारो तक 6 किलोमीटर की दूरी के लिए सड़क बनाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

जिला किन्नौर के डॉ. विद्या बंधु नेगी, डॉ. कविराज नेगी, धर्म कीर्ति नेगी, भगवान सिंह नेगी, मोहन सिंह नेगी, शांता कुमार नेगी, अधिवक्ता सुशील कुमार, सुनील और डॉ. राजकुमार सहित अन्य लोगों के अनुसार नेशनल हाईवे-5 के अतिरिक्त दूसरा नेशनल हाईवे का निर्माण किया जाना अनिवार्य है। राष्ट्रीय उच्च राज मार्ग पर आए दिन पहाड़ों से दरकने का सिलसिला जारी है। पहाड़ी से पत्थरों के गिरने से जान माल का काफी नुकसान हो चुका है। यातायात व्यवस्था भी ठप होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से मांग की है कि इसके लिए अतिरिक्त मार्ग शोंगटोंग, तेलंगी, पोवारी और पूर्वनी होते हुए खारो रास्ते को जोड़ा जाए। इस मार्ग को चौड़ा करके राष्ट्रीय उच्च मार्ग का दर्जा दिया जाना चाहिए, जिससे किसी तरह की अनहोनी और जानमाल की क्षति से बचा जा सके। इस तरफ पहाड़ भी नहीं है और 12 माह यातायात सुचारु रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed