Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   National Boxing Himalayan title fight in Rampur from 15th

Rampur Bushahar News: रामपुर में राष्ट्रीय बॉक्सिंग हिमालयन टाइटल फाइट 15 से

Sat, 11 Apr 2026 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
National Boxing Himalayan title fight in Rampur from 15th
रामपुर में होने वाली राष्ट्रीय बॉक्सिंग हिमालयन टाइटल फाइट को लेकर आयोजित बैठक में भाग लेने वाल
आठ राज्यों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर बरसाएंगे पंच
विज्ञापन

रिंग में रामपुर की दो महिला बॉक्सर भी दिखाएंगी दमखम
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के दत्तनगर में 15 अप्रैल से राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता हिमालयन टाइटल फाइट का रोमांच शुरू होगा। स्पर्धा में आठ राज्यों के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के 24 बॉक्सर पंच बरसाएंगे। रिंग में रामपुर की दो महिला बॉक्सर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगी।
प्रतियोगिता का आयोजन बुशहर बॉक्सिंग एसोसिएशन और हिमालयन किंग के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। प्रतियोगिता इंडोर स्टेडियम दत्तनगर में खेली जाएगी। शनिवार को बुशहर बॉक्सिंग एसोसिएशन रामपुर की बैठक हुई। इसमें रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में बॉक्सिंग एसोसिएशन शिमला के अध्यक्ष अरुण मेहता विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसोसिएशन के महासचिव अशोक मेहता ने कहा कि रामपुर में इस तरह का बड़ा इवेंट पहली बार आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के बड़े मुक्केबाज हिस्सा लेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष तिलक राज ने कहा कि इस मुकाबले में उत्तर भारत के 24 दिग्गज बॉक्सर प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। उन्होंने कहा कि इस मुकाबले में रामपुर से संबंध रखने वाली दो महिला बॉक्सर भी रिंग में उतरेंगी। प्रतियोगिता की शुरुआत 15 अप्रैल को सायं 4:00 बजे से होगी। एक ही दिन में कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे। अलग-अलग भार वर्ग में रोमांचक मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर रविंद्र नेगी, दिग्विजय मेहता, जसवीर ठाकुर, विनोज नेगी, खेमराज, विवेक गौतम, गिरीश गौतम, दीपक ठाकुर, रामरत्न वर्मा और राजीव हुड्डन सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed