फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nathpa-Jhakri project created history in power generation

Rampur Bushahar News: नाथपा-झाकड़ी परियोजना ने विद्युत उत्पादन में रचा इतिहास

Mon, 01 Dec 2025 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
.331.214 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन का कीर्तिमान किया स्थापित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एशिया की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना नाथपा-झाकड़ी (एनजेएचपीएस) ने नवंबर 2025 में 331.214 मिलियन यूनिट का दूसरा सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन कर कीर्तिमान स्थापित किया है। यह आंकड़ा एनजेएचपीएस के इतिहास का नवंबर का दूसरा सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन है, जिसने वर्ष 2011-12 में दर्ज 323.7 मिलियन यूनिट के पूर्ववर्ती दूसरे सर्वाधिक मासिक कीर्तिमान को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, एनजेएचपीएस का नवंबर में अब तक का सर्वोच्च उत्पादन 408.909 मिलियन यूनिट है, जो वर्ष 2010-2011 में दर्ज किया गया था। यह जानकारी परियोजना प्रमुख एनजेएचपीएस राजीव कपूर ने दी। अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एसजेवीएन भूपेंद्र गुप्ता ने समस्त एनजेएचपीएस टीम को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। निदेशक (कार्मिक) एसजेवीएन अजय कुमार शर्मा ने सभी को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। परियोजना प्रमुख एनजेएचपीएस राजीव कपूर ने एसजेवीएन प्रबंधन के दूरदर्शी नेतृत्व, सतत मार्गदर्शन और संस्थागत सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed