फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Narkanda Summer Festival begins, cultural programmes captivate audience

Rampur Bushahar News: नारकंडा समर फेस्टिवल का आगाज, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोहा

Sat, 27 Jun 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Narkanda Summer Festival begins, cultural programmes captivate audience
नारकंडा में समर फेस्टिवल का शुभारंभ करते विधायक कुलदीप सिंह राठौर। संवाद
विधायक कुलदीप सिंह ने रिबन काटकर किया शुभारंभ, लोगों के साथ लगाई नाटी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नारकंडा में शुक्रवार को दो दिवसीय समर फेस्टिवल शुरू हो गया। इसका उद्घाटन स्थानीय विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने किया। डीसी अनुपम कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्थानीय विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने उपस्थित लोगों के साथ नाटी लगाई। कलाकारों ने कार्यक्रमों से लोगों का मन मोह लिया।

फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य नारकंडा सहित समूचे हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक कला, लोक संगीत और रीति-रिवाजों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। आयोजन के दौरान पारंपरिक ठोडा लोककला, मनमोहक नाटी और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। स्थानीय कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों से हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत की जीवंत झलक पेश की।
विज्ञापन

व्यापार मंडल नारकंडा के प्रधान ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को भारत ही नहीं, बल्कि विश्व के पटल पर स्थापित करना है। नारकंडा अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ लोक संस्कृति के लिए भी जाना जाता है और ऐसे आयोजन स्थानीय परंपराओं को नई पहचान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed