फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Naresh Lakshmi Narayan, the deity of Shalati Ghori, set out on a tour

Rampur Bushahar News: भ्रमण पर निकले शलाटी घोड़ी के देवता नरेशर लक्ष्मी नारायण

Sat, 22 Nov 2025 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Naresh Lakshmi Narayan, the deity of Shalati Ghori, set out on a tour
शलाटी घोड़ी के भ्रमण पर निकले देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण कुमसू। संवाद
लाव-लश्कर और ढोल-नगाड़ों की थाप पर गांवों का करेंगे दौरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। शलाटी घोड़ी के अधिष्ठाता देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण कुमसू भ्रमण पर निकल चुके हैं। एक सप्ताह तक देवता भड़ावली पंचायत के गांवों का दौरा करेंगे और ग्रामीणों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देंगे। देवता के भ्रमण को लेकर ग्रामीणों में भी काफी उत्साह है। मंदिर परिसर कुमसू से लाव-लश्कर और ढोल-नगाड़ों की थाप पर देवता साहिब राजपुरा गांव को निकले। यहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने इष्ट देवता साहिब का फूल मालाओं से स्वागत किया। ग्रामीणों ने देवता से सुख-समृद्धि और शांति का आशीर्वाद लिया। देवता साहिब हर साल दो बार शलाटी घोड़ी का दौरा करते हैं। हर दौरे के दौरान ग्रामीणों को अपने इष्ट देवता का बेसब्री का इंतजार रहता है। देवता साहिब हर वर्ष जून और नवंबर-दिसंबर को भड़ावली पंचायत का भ्रमण करते हैं। ग्रामीण अपनी समस्याओं और दुखों को देवता के समक्ष रखते हैं और देवता साहिब उन समस्याओं का निवारण करते हैं। शनिवार को देवता साहिब राजपुरा से भ्रमण पर निकले। साथ लगते गटोल, सेलरा और करेरी गांव का दौरा किया। यहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने अपने अधिष्ठाता देवता साहिब का भव्य स्वागत किया। अपने कार-करिंदों के साथ देवता साहिब अन्य अगले गांव रसेंदली, मसारना, छलावट, कमलाऊ और भड़ावली गांव का दौरा करेंगे। नरेशर लक्ष्मी नारायण मंदिर कमेटी कुमसू के अध्यक्ष जीवन चौहान का कहना है कि देवता साहिब शलाटी घोड़ी के भ्रमण पर निकल चुके हैं। करीब एक सप्ताह तक इष्ट देवता साहिब विभिन्न गांव जाकर ग्रामीणों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed