{"_id":"6ac385a5a00ffde80a0c53a7","slug":"nankhari-festival-begins-on-the-18th-panchayat-level-sports-competitions-will-be-organized-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-171563-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ननखड़ी महोत्सव 18 से, पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ननखड़ी महोत्सव 18 से, पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी
विज्ञापन
ननखड़ी महोत्सव को लेकर पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता का पोस्टर लांच करते आर्यवर्त सोसाइटी के पद
. वॉलीबाल, कबड्डी, रस्साकशी, चेस और अन्य खेलों का होगा आयोजन
. दशहरा पर्व पर पहली बार ननखड़ी में होगा रावण दहन, नशामुक्ति की दिलाई जाएगी शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। ननखड़ी के सदाबहार स्टेडियम में आर्यवर्त एजुकेशन वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी 18 से 20 अक्तूबर तक ननखड़ी महोत्सव का आयोजन करेगी। इस महोत्सव के तहत खेलकूद प्रतियोगिताएं करवाईं जाएंगी। सोसायटी की ओर से पहले खेल संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। ननखड़ी के इतिहास में दशहरा पर्व पर पहली बार रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। रामपुर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान आर्यवर्त सोसायटी रामपुर के अध्यक्ष प्रदीप दड़ेल ने बताया कि ननखड़ी महोत्सव के तहत इस बार खेल प्रेमियों के लिए खास आयोजन किया जा रहा है। 18 से 20 अक्तूबर तक ननखड़ी के सदाबहार खेल मैदान में पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं करवाईं जाएंगी। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्डी, महिला रस्साकशी, शतरंज और कैरम सहित विभिन्न स्पर्धाएं करवाई जाएंगी। दड़ेल ने बताया कि पुरुष वॉलीबॉल और कबड्डी में पंचायत स्तर की टीमें हिस्सा लेंगी। वॉलीबॉल में विजेता टीम को 31 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21 हजार रुपये, ट्रॉफी और उपविजेता को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। महिला रस्साकशी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 15 हजार रुपये, ट्रॉफी और द्वितीय पुरस्कार 8 हजार रुपये और ट्रॉफी रखा गया है। इसके अलावा अंडर-15 ओपन वर्ग में शतरंज और कैरम प्रतियोगिताएं होंगी। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं और उप विजेताओं को निर्धारित नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए वॉलीबॉल में बेस्ट स्पाइकर, बेस्ट लिफ्टर, बेस्ट डिफेंडर और बेस्ट खिलाड़ी, जबकि कबड्डी में बेस्ट रेडर और बेस्ट कैचर का चयन कर उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही सोशल मीडिया, स्वयं सहायता समूहों और महिला मंडलों से जुड़ी प्रतिभाओं के लिए भी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करने की योजना है। अध्यक्ष दड़ेल ने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं के समापन के बाद रावण दहन का आयोजन भी किया जाएगा और इसके साथ ही ननखड़ी महोत्सव का समापन धार्मिक एवं सांस्कृतिक रंग के साथ होगा। इस मौके पर सोसायटी के सलाहकार राजीव मेहता, दीवान लक्टू, सदस्य पथिक मेहता, तरुण खेमटा और ओमी चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।