फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nankhadi road accident, one dead, one injured, Rampur Bushahr

Rampur Bushahar News: ननखड़ी के गड़ासू कैंची से 70 मीटर नीचे गिरी पिकअप, एक की मौत, एक घायल

Thu, 09 Jan 2025 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Nankhadi road accident, one dead, one injured, Rampur Bushahr
ननखड़ी के गड़ासू कैंची से 70 मीटर नीचे गिरी पिकअप
घायल का खनेरी अस्पताल में चल रहा उपचार, पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी के शोली-खनोग मार्ग पर गड़ासू कैंची से एक पिकअप खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। दोनों व्यक्ति शोली गांव के निवासी हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम को ननखड़ी के गड़ासू कैंची से एक पिकअप एचपी 27बी-0426 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पिकअप सड़क से करीब 70 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर राहत कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलूपुल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने 37 वर्षीय राकेश कुमार, पुत्र शिव दयाल, गांव शोली, तहसील ननखड़ी, जिला शिमला को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक अन्य युवा 24 वर्षीय अमित कुमार पुत्र सेवा राम, गांव शोली, तहसील ननखड़ी, जिला शिमला को प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ननखड़ी अस्पताल पहुंचाया गया। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने कहा कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि एक घायल हुआ है। मृतक के शव को परिजनों को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed