फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   nagarpanchayat

लोगों के विरोध के बावजूद चिड़गांव को नगर पंचायत का बनाने की अधिसूचना जारी

Fri, 30 Oct 2020 06:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। स्थानीय लोगों के विरोध के बीच प्रदेश सरकार ने चिड़गांव को नगर पंचायत बनाने की अधिसूचना जारी कर दी है। नगर पंचायत चिड़गांव में वार्डों की हदबंदी भी कर दी गई है। नगर पंचायत का गठन चिड़गांव पंचायत और सुंधा भौंडा पंचायत के वार्डों को मिलाकर किया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चिड़गांव को नगर पंचायत बनाने का स्थानीय लोग और पंचायत प्रतिनिधि जमकर विरोध कर रहे थे। नगर पंचायत के विरोध में सैकड़ों लोगों ने प्रशासन के समक्ष अपनी आपत्ति भी दर्ज की थी। बावजूद इसके कैबिनेट से स्वीकृति के बाद नगर पंचायत चिड़गांव की अधिसूचना जारी हो गई है। नगर पंचायत चिड़गांव में सात वार्ड बनाए गए हैं। इनमें लोगों की कुल जनसंख्या 3,383 है। इनमें 1811 पुरुष और 1572 महिलाएं हैं। नगर पंचायत का पहला वार्ड चिड़गांव-1 होगा। इस वार्ड की कुल आबादी 591 होगी। वहीं, दूसरा चिड़गांव-2 नाम से होगा। इसमें कुल जनसंख्या 479 होगी। वार्ड नंबर तीन भौंडा बाजार के नाम से होगा, जिसकी जनसंख्या 385 होगी। वार्ड नंबर चार भौंडा कॉलोनी के नाम से होगा, जिसमें लोगों की कुल संख्या 375 होगी। वहीं, वार्ड नंबर पांच अपर-लोअर भौंडा के नाम से होगा। इसकी जनसंख्या 693 होगी। वार्ड नंबर छह सुंधा होगा, जिसकी जनसंख्या 630 होगी। नगर पंचायत का सात नंबर वार्ड मांदली होगा। इसकी जनसंख्या 230 होगी।
विज्ञापन

एसडीएम बीआर शर्मा ने बताया कि चिड़गांव को नगर पंचायत का दर्जा मिल गया है। नगर पंचायत की अधिसूचना जारी हो गई है। नगर पंचायत दो पंचायतों को मिलाकर बनाई गई है, जिसमें वार्डों की हदबंदी भी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed