फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   nagarpanchayat

आनी को कुछ नगर, तो कुछ सदर पंचायत बनाने पर दे रहे जोर

Fri, 09 Oct 2020 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। सरकार की ओर से आनी को नगर पंचायत बनाने की अधिसूचना जारी होते ही अब नफा-नुकसान की चर्चाओं का दौर जारी है। आनी को नगर पंचायत बनाने से जहां कुछ लोगों को खुशी है वहीं कुछ लोगों को पिछड़े क्षेत्र को मिलने वाली सुविधाओं के हटने का डर सताने लगा है।
विज्ञापन

आनी के नगर पंचायत बनने के बाद आनी कस्बे के साथ लगते क्षेत्र की नम्होंग, आनी, बखनाओं, कुंगश और कराणा पंचायत के कुछ क्षेत्रों का क्षेत्रीय समावेश भी होगा। कस्बे में रहने वाले कई लोगों ने नगर पंचायत को जहां समय की जरूरत बताया है, वहीं कई लोगों ने नगर पंचायत बनाने को लेकर विरोध भी जताया। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि आनी को नगर के बजाय अभी सदर पंचायत ही बनाना चाहिए, क्योंकि अभी आनी कस्बा अपने आप में नगर के लिए सक्षम नहीं है।
विज्ञापन

जब सरकार की ओर से नगर पंचायत बनाने को लेकर आपत्तियां मांगी गईं, तो विभिन्न क्षेत्रों से लोगों ने आपत्तियां दर्ज करवाईं। बहरहाल, सभी लोगों की आपत्तियों को प्रशासन ने सुना और उस पर विनम्रता से गौर भी किया जा रहा है। कुछ ग्रामीण क्षेत्रों को भी नगर पंचायत में जोड़ा गया था, जिन्होंने शहर में समावेश को लेकर विरोध दर्ज किया। कुछ लोगों ने कहा कि पिछड़े क्षेत्र की उन्हें जो सुविधाएं मिलती हैं, उन्हें उनसे वंचित रहना पड़ेगा। जबकि, कस्बे में रहने वाले अधिकतर लोगों ने बताया कि आनी कस्बे ने शहर का रूप ले लिया है। विभिन्न पंचायतों में आनी कस्बा बंटा होने के चलते कस्बे का संपूर्ण विकास नहीं हो पा रहा है। आनी कस्बे के लोगों को गंदगी की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आनी के समाजसेवी और भाजपा नेता रफ्तार ठाकुर ने कहा कि अभी आनी नगर पंचायत बनने की स्थिति में नहीं है। नगर के बजाय आनी को सदर पंचायत बनाना उचित है। व्यापार मंडल आनी के अध्यक्ष विनोद चंदेल का कहना है कि आनी को नगर पंचायत बनाने की अब जरूरत है। गंदगी और सीवरेज की समस्या से निजात मिलेगी। इसलिए अब इसे नगर पंचायत बनाया जाना चाहिए।
पंचायत प्रधान संघ अध्यक्ष कृष्ण ठाकुर ने कहा कि नगर पंचायत बनाने से गंदगी और सीवरेज का सुनियोजित ढंग से निपटारा हो सकेगा, जो यहां के लोगों की वर्षों पुरानी समस्या है।

कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी परसराम ने कहा कि समय को देखते हुए आनी को नगर पंचायत बनाया जाना उचित है। नगर पंचायत बनने से अधिकतर समस्याओं का समाधान होगा जबकि ग्रामीण क्षेत्रों को इससे हटाना चाहिए। एसडीएम आनी चेत सिंह ने बताया कि नगर पंचायत के लिए आपत्तियां भी आई हैं। चार-पांच दिन में आनी को नगर पंचायत बनाने की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed