फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nagan-Shwad road, cracks in Navy bridge, Kullu-Mandi, Ani, Kullu

Rampur Bushahar News: नगान-श्वाड सड़क पर बने नेवी पुल में आईं दरारें, बना खतरा

Wed, 15 Jan 2025 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Nagan-Shwad road, cracks in Navy bridge, Kullu-Mandi, Ani, Kullu
नगान-श्वाड सड़क पर नेवी पुल
52 साल पहने बनाया गया था पुल, आनी और मंडी जिले के हजारों लोग होते हैं लाभान्वित
विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों ने जल्द मरम्मत की उठाई मांग

हरिकृष्ण शर्मा
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल के अंतर्गत आने वाली नगान-श्वाड सड़क पर स्थित नेवी पुल में हाल ही में दरारें देखी गई हैं, जिससे पुल पर खतरा उत्पन्न हो गया है। यह पुल 52 वर्ष पुराना है और प्रतिदिन इस पुल से हजारों लोग आवागमन करते हैं। इस पुल से न केवल आनी खंड की 12 पंचायतों के लोग यात्रा करते हैं, बल्कि जिला मंडी की जनता भी प्रतिदिन इस सड़क का उपयोग कर रही है। वर्तमान में नेवी पुल की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र की जनता ने लोक निर्माण विभाग से नए पुल के निर्माण या मरम्मत की मांग उठाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द ही पुल का निरीक्षण नहीं किया गया और मरम्मत नहीं की गई, तो खतरनाक हो सकता है। इससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना हो सकती है। इसके अलावा पुल की रेलिंग भी टूट चुकी है, जिससे जानी नुकसान का खतरा भी बना रहता है। यह पुल आनी खंड की 12 पंचायतों और जिला मंडी की दर्जनों पंचायतों को जोड़ता है। इसके अलावा लोगों को मंडी और अन्य प्रमुख स्थानों तक पहुंचने में आसानी होती है। इस पुल के माध्यम से स्कूली बच्चे, अस्पताल और सरकारी कार्यालयों में जाने के लिए हजारों लोग रोजाना आवाजाही करते हैं। पुल के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में इन पंचायतों के हजारों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। क्षेत्र की जनता ने इस पुल को जल्द दुरुस्त करने की मांग उठाई है।


लोक निर्माण विभाग करेगा पुल का निरीक्षण

जल्द ही पुल का निरीक्षण किया जाएग। वह जल्द ही पुल की पूरी स्थिति का मुआयना करेंगे और अगर आवश्यक हुआ तो मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा। - मुनीष कुमार, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन


नगान-श्वाड सड़क पर नेवी पुल

नगान-श्वाड सड़क पर नेवी पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed