फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   NA

Rampur Bushahar News: अग्निवीर लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

Tue, 31 Jan 2023 10:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 2 से 6 फरवरी तक सेना भर्ती कार्यालय शिमला में जमा करवाने होंगे दस्तावेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। 15 जनवरी 2023 को राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर शिमला में आयोजित भारतीय थल सेना में हुई अग्निवीरों की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। कर्नल शाहवाल सनवाल ने बताया कि परीक्षा में पास उम्मीदवारों को उनके रोल नंबर के आगे दर्शाई गई तिथियों के अनुसार 2 फरवरी से 6 फरवरी तक सेना भर्ती कार्यालय शिमला में दस्तावेज जमा करवाने होंगे। उन्होंने बताया कि अग्निवीर जीडी ट्रेड के रोल नंबर 140002 से 140304 के कुल 100 अभ्यर्थियों का 2 फरवरी, 140306 से 140614 के कुल 100 अभ्यर्थियों का 3 फरवरी, 140615 से 141009 के कुल 100 अभ्यर्थियों का 4 फरवरी और 141014 से 141277 के कुल 60 अभ्यर्थियों, अग्निवीर टेक ट्रेड के रोल नंबर 175001 से 175011 कुल 8 अभ्यर्थियों, अग्निवीर ट्रेडसमैन (दसवीं) ट्रेड के रोल नंबर 225002 से 225008 कुल 5 अभ्यर्थी, अग्निवीर ट्रेडसमेन (आठवीं) ट्रेड के रोल नंबर 250012 और अग्निवीर लिपिक/एसकेटी ट्रेड के रोल नंबर 200003 से 200024 कुल 9 अभ्यर्थियों का 06 फरवरी को सेना भर्ती कार्यालय शिमला में दस्तावेज जमा करवाने होंगे। उन्होंने बताया कि सभी पास अभ्यर्थी उनके रोल नंबर के आगे दर्शाई गई तिथि को सेना भर्ती कार्यालय शिमला में सुबह 9 बजे मूल दस्तावेज (दसवीं एवं बारहवीं पास की अंकतालिका, मूल निवास स्थायी प्रमाणपत्र और डोगरा जाति प्रमाणपत्र केवल नायब तहसीलदार/तहसीलदार व एसडीएमसी) द्वारा हस्ताक्षर, जातिप्रमाण पत्र और चरित्र प्रमाणपत्र जो कि समूह के अंदर का होना चाहिए। 12 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, 21 वर्ष से कम उम्मीदवार अपने अविवाहित होने का प्रमाणपत्र, एनसीसी और खेलकूद प्रमाणपत्र अगर हो लाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed