फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   n the year 2023, there was heavy damage due to rain in Rampur

Rampur Bushahar News: शहर से रचोली के रास्ते पर सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी

Sun, 20 Apr 2025 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
n the year 2023, there was heavy damage due to rain in Rampur
रामपुर से रचोली की ओर जाने वाली पैदल रास्ता खस्ताहाल। संवाद
भारी बरसात से डेढ़ साल पहले क्षतिग्रस्त रास्ते की आज तक नहीं सुधरी हालत
विज्ञापन

साल 2023 में रामपुर में बरसात से हुआ था भारी नुकसान

मंत्री और नेताओं के आश्वासनों तक सिमटकर रह गईं राहतें
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। साल 2023 में बरसात से रामपुर नगर परिषद क्षेत्र में भारी क्षति हुई थी। नगर परिषद के नौ वार्डों में रास्तों, डंगों, पेयजल और अन्य योजनाओं को करोड़ों की क्षति पहुंची थी। शहर के वार्ड नंबर एक से रचोली की ओर जाने वाला रास्ता भी ध्वस्त हो गया था, लेकिन आपदा के डेढ़ वर्ष बाद भी रास्ते की हालत नहीं सुधर पाई है। इस कारण हजारों लोग, स्कूली बच्चे और विभिन्न कार्यालयों में तैनात कर्मचारी परेशानी झेल रहे हैं। वर्तमान में रास्ते की हालत देखें, तो यहां थोड़ी भी सावधानी हटी तो लोग हादसे का शिकार हो सकते हैं।

भारी बरसात से नगर परिषद के वार्ड नंबर एक में भारी भूस्खलन हुआ था, जिससे दर्जनों घरों को खतरा बन गया था। वार्ड से रचोली पंचायत, नप के वार्ड एक और दो को जोड़ने वाला रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया था। उसके बाद यहां मंत्री सहित कई नेता पहुंचे और राहत के आश्वासन दिए, लेकिन आपदा के डेढ़ वर्ष गुजर जाने के बाद भी रास्ते का निर्माण नहीं हो पाया है। इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों विद्यार्थी रामपुर शहर के स्कूलों की ओर आते हैं, जबकि शहर से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारी अधिकारी और आईटीआई रचोली जाने वाले प्रशिक्षुओं का आना-जाना होता है। वर्तमान में मलबे के ढेर पर बनी पगडंडी से लोग और स्कूली बच्चे गुजर रहे हैं। आलम ऐसा है कि यदि थोड़ी भी सावधानी हटी, तो यहां से ठीक नीचे एनएच-पांच पर जा गिरेंगे। क्षेत्र के लोगों ने कई बार सरकार, प्रशासन और नगर परिषद से रास्ते की हालत सुधारने की मांग उठाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस रास्ते से हजारों लोग रोजाना खतरों के साये में आवाजाही करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


कई बार की मांग, नहीं हुआ रास्ते का सुधार

क्षेत्र के अनिल नेगी, राजीव चौहान, सन्नी नेगी, गोविंद कुमार, राजेश, मुकेश वर्मा, सुनील चौहान सहित अन्य लोगों ने कहा कि खस्ताहाल रास्ते में रोजाना खतरों के साये में हजारों लोग चल रहे हैं। बार-बार की मांग के बाद भी रास्ते की हालत में सुधार नहीं किया जा रहा। उन्होंने सरकार और नगर परिषद से रास्ते की हालत में सुधार कर लोगों को राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वार्ड नंबर एक से रचोली की ओर जाने वाले रास्ते का जल्द जायजा लिया जाएगा। रास्ते की हालत जल्द सुधारी जाएगी। - बीआर नेगी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद रामपुर

रामपुर से रचोली  की ओर जाने वाली पैदल रास्ता खस्ताहाल। संवाद

रामपुर से रचोली की ओर जाने वाली पैदल रास्ता खस्ताहाल। संवाद

रामपुर से रचोली  की ओर जाने वाली पैदल रास्ता खस्ताहाल। संवाद

रामपुर से रचोली की ओर जाने वाली पैदल रास्ता खस्ताहाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article