फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   n Mashnu, the women were told about the bank's schemesn Mashnu, the women were told about the bank's schemes

Rampur Bushahar News: मशनू में महिलाओं को बैंक की योजनाएं बताईं

Wed, 11 Mar 2026 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
n Mashnu, the women were told about the bank's schemesn Mashnu, the women were told about the bank's schemes
मशनू में महिलाओं को बैंक की विभिन्न योजनाओं को जागरूक करते हुए: संवाद
रामपुर बुशहर। भारतीय रिजर्व बैंक के तत्वावधान में यूको बैंक संचालित अरावली नाहन संगठन के सहयोग से रामपुर ब्लॉक की मशनू पंचायत में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर लगाया गया। शिविर में ग्रामीणों को बैंक की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। शिविर का आयोजन फील्ड ट्रेनर रंजना शर्मा ने महिला मंडल प्रधान लक्ष्मी के सहयोग से किया। आरबी और अरावली के सहयोग से डिजिटल बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना और जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे में जानकारी दी गई। फील्ड ट्रेनर रंजना शर्मा ने का कि सभी लोग अपनी जरूरतों के अनुसार बैंक योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने सभी को डिजिटल बैंकिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी, आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। योजनाओं के लाभ उठाने और महत्त्व के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। महिला मंडल प्रधान लक्ष्मी ने साइबर धोखाधड़ी से बचाव, ओटीपी और बैंक संबंधित गोपनीय जानकारी को किसी के साथ साझा न करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी को आनलाइन होने वाली धोखाधड़ी से बचा कर रहने बारे प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article