{"_id":"631ccc895dbac909aa493857","slug":"murder-in-khadrala-khalai-village-rampur-hp-news-sml4212766156","type":"story","status":"publish","title_hn":"खदराला के खलेई में हत्या का जंगल में फेंक दिया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खदराला के खलेई में हत्या का जंगल में फेंक दिया शव
विज्ञापन
murder in khadrala khalai village
रोहडू़। खदराला के खलेई के जंगल में व्यक्ति का शव मिलने के बाद मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नेपाली मजदूर भाविलाल अपने परिवार के साथ खलैई गांव में बागबान के पास मजदूरी करता था। करीब बीस दिन पहले अर्जुन और नवीन नाम के दो मजदूर यहां काम करने के लिए आए। दोनों भाविलाल के साथ रहने लगे। इसी बीच आठ सितंबर से भाविलाल संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।
परिजनों ने इसकी सूचना बागवान कृष्ण चंद को दी। इसके बाद उन्होंने खदराला पुलिस चौकी में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जांच में सामने आया कि इसी बीच नेपाली मजदूर अर्जुन ने भाविलाल की बेटी सरिता को फोन करके बताया कि उसने उसके पिता को जान से मार दिया है और उसका शव जंगल में पड़ा है।
इस घटना के बाद भाविलाल की पत्नी और गांव के लोगों ने अर्जुन के बताए स्थान पर तलाश की तो वहां शव बरामद किया गया। पुलिस ने इसके बाद परिजनों के बयान दर्ज कर आरोपी अर्जुन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इसके साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने बताया कि एसएफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

जुब्बल स्कूल में वित्तिय शिविर के दौरान छात्र शिक्षक व बैंक के कर्मचारी- फोटो : RAMPUR-HP