फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Murder accused youth got remand till 19th may

Rampur Bushahar News: हत्यारोपी युवक को 19 तक मिली रिमांड

Wed, 17 May 2023 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Wed, 17 May 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई उपमंडल के बागी में नेपाल मूल के मजदूर की हत्या के मामले में आरोपी युवक को 19 मई तक रिमांड पर लिया गया है। नेपाल मूल के मजदूर की हत्या करने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। एसएफएसएल जुन्गा से आई टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। बागी में 33 वर्षीय स्थानीय युवक सौरव नेगी पर नेपाल मूल के मजदूर की पीट कर हत्या करने का आरोप है। हत्या के आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को 19 मई तक रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन

युवक ने हत्या किन कारणों से की, इसके संदर्भ में पूछताछ की जा रही है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक को 19 मई तक रिमांड पर लिया गया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। हत्या किन कारणों से की गई, अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed