फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Munshi absconded with workers' money

Rampur Bushahar News: कामगारों का पैसा लेकर फरार हुआ मुंशी

Mon, 14 Aug 2023 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Mon, 14 Aug 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। बद्दी के उद्योगों को लेबर की सप्लाई करने वाले ठेकेदार ने अपने ही एक कामगार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। ठेकेदार का मुंशी कामगारों का पैसा लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ठेकेदार राजीव कुमार ने बताया कि वह 20 साल से बद्दी के उद्योगों को लेबर सप्लाई करता है। लेबर के खातो में ऑनलाइन पेमेंट करता है तथा जिनके खाते नहीं है उन्हें नकद पैसा देता है। 11 अगस्त को उसे अपने बेटे के स्कूल चंडीगढ़ जाना था। उसके पास एक साल के एक व्यक्ति शमीम अख्तर रहता है। जो कंपनी की मार्केटिंग का काम देखता है। शमीम अख्तर यूपी के मुरादाबाद का रहने वाला है। शमीम ने उसे फोन पर सूचना दी कि वर्करों को पेमेंट करना है। जिसके लिए व मोतिया प्लाजा में उसके कार्यालय में आया और वहां तैनात एक महिला कर्मी से 5 लाख 86 हजार रुपये लेकर बाइक पर चला गया। लेकिन शाम तक उसने वर्करों को पेमेंट नहीं किया। जब उसने शमीम अख्तर को पेमेंट न करने की बात कही तो उसने बताया कि वह दूसरे दिन कर देगा लेकिन आज तक नहीं की और बद्दी से फरार हो गया। बद्दी पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed