फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Municipal Council office-bearers and councilors met the former Chief Minister

Rampur Bushahar News: नगर परिषद के पदाधिकारियों और पार्षदों ने पूर्व मुख्यमंत्री से की भेंट

Thu, 09 Jul 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Municipal Council office-bearers and councilors met the former Chief Minister
शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला नगर परिषद रामपुर का प्रतिनिधिमंडल। स्रोत : जागर
नगर परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और पार्षदों ने पूर्व मुख्यमंत्री से की भेंट
विज्ञापन

. भाजपा नेता कौल सिंह की अगुवाई में जयराम ठाकुर से मिला प्रतिनिधिमंडल
. नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि जनसेवा को दें सर्वोच्च प्राथमिकता : जयराम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर के चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। यही नहीं भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पेश कर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद भी कब्जा जमाया है। जीत के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारी और पार्षद शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिले। भाजपा नेता कौल सिंह नेगी की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने जयराम ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा और भाजपा शिमला जिला अध्यक्ष केशव चौहान भी शामिल थे। नगर परिषद रामपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष करण शर्मा, उपाध्यक्ष रोहित नेगी और भाजपा के सभी निर्वाचित पार्षदों ने भाजपा नेता कौल सिंह नेगी के साथ शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान रामपुर नगर परिषद क्षेत्र के विकास, शहर की आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों और क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की। नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने, जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने और प्रदेश सरकार के समक्ष स्थानीय मांगों को प्रभावी ढंग से उठाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि नई नगर परिषद जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरते हुए रामपुर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article