फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Multidisciplinary Research and Innovation Center established in Ani College

Rampur Bushahar News: आनी कॉलेज में बहुविषयक अनुसंधान एवं नवाचार केंद्र हुआ स्थापित

Tue, 08 Oct 2024 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Multidisciplinary Research and Innovation Center established in Ani College
राजकीय महाविद्यालय आनी में प्राचार्य डॉ. कुँवर दिनेश सिंह न शोध केंद्र का विधिवत शुभारम्भ करते
भाषा, इतिहास, पर्यावरण और लोक संस्कृति सहित शोध कार्यों में मिलेगी मदद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए बहुविषयक अनुसंधान एवं नवाचार केंद्र की स्थापना की गई है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कुंवर दिनेश सिंह ने मंगलवार को इस शोध केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश में स्थापित महाविद्यालय में शोध कार्यों को गति देने के उद्देश्य से यह शोध केंद्र बेहतर भूमिका निभाएगा। इस शोध केंद्र का प्रयोग स्थानीय लोग भी शोध कार्यों के लिए कर सकेंगे। महाविद्यालय रिसर्च सेंटर के समन्वयक डॉ. रजनीश ठाकुर ने क्षेत्र के लोगों से इस शोध केंद्र के लिए भाषा, इतिहास, पर्यावरण, साहित्य एवं लोक संस्कृति आदि से संबंधित अपनी पुस्तकें, पांडुलिपियां और अन्य शोध सामग्री भेंट करने की अपील की, ताकि इस ज्ञान को संरक्षित किया जा सके। शोध केंद्र के शुभारंभ पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कुंवर दिनेश सिंह ने अपना कहानी संग्रह जब तक जिंदा है भेंट किया। उन्होंने स्थानीय जनमानस से इस शोध केंद्र के लिए सहयोग देने की अपील भी की। इस अवसर पर रिसर्च सेंटर के सदस्य प्रो. निर्मल, प्रो. धनप्रकाश, प्रो. पुष्पा गुलेरिया, प्रो. सीमा, प्रो. विजय एवं प्रो. रोहित कटोच सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed