फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   multi story parking announced by minister suresh bhardwaj

आनी में 1.20 करोड़ से बनेगी बहुमंजिला पार्किंग

Wed, 11 May 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
multi story parking announced by minister suresh bhardwaj
आनी मेले के समापन अवसर पर जनसभा को संबोधित करते मंत्री सुरेश भारद्वाज। - फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। नगर पंचायत आनी में 1.20 करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शहरी विकास विभाग से एक करोड़ रुपये का बजट जल्द जारी करने की घोषणा की है। जिला स्तरीय आनी मेले के समापन अवसर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस संबंध में नगर पंचायत ने डीपीआर तैयार कर दी है। जल्द ही मामले पर आगामी कार्रवाई के लिए उचित दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि अमृत मिशन के तहत शहरी निकायों के लिए 284 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है। इस राशि में जो हिस्सा नगर पंचायत आनी का होगा, उससे कस्बे को सीवरेज लाइन से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने नगर पंचायत को इसकी डीपीआर बनाने के भी निर्देश दिए। नगर पंचायत की अन्य विभिन्न मांगों पर मंत्री सुरेश भारद्वाज ने गौर करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही नगर पंचायत को सशक्त करने और कई कार्य अपने बलबूते करने की भी नसीहत दी। उन्होंने मेला कमेटी को 1 लाख रुपए देने की घोषणा करते हुए स्थानीय लोगों को मेले की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद आनी और निरमंड क्षेत्र को शहरी निकाय में शामिल किया गया है। यह प्रदेश सरकार की ओर से एक बड़ी सौगात दोनों कस्बों की जनता को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने हर तबके के लोगों के लिए कार्य किया। विधायक किशोरी लाल ने नगर पंचायत आनी और निरमंड की मांगों को मंत्री के समक्ष रखा। जिला स्तरीय मेले में आनी और महिला मंडल डगसारी ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मेले के समापन पर देवताओं को नजराना राशि देकर विदा किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सरसा देवी, उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, गंगाराम चंदेल, दुनी चंद ठाकुर और संजीव देष्टा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed