फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Moti Ram, who was the head of Kharga, has now been appointed as the head of Jagatkhana Panchayat

Rampur Bushahar News: खरगा के प्रधान रह चुके मोती राम को अब मिली जगातखाना पंचायत की सरदारी

Fri, 29 May 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Moti Ram, who was the head of Kharga, has now been appointed as the head of Jagatkhana Panchayat
जगातखाना पंचायत में नव निर्वाचित प्रधान मोती राम और अन्य जन प्रतिनिधि। संवाद
आसान नहीं होगी सेमी अर्बन पंचायत जगातखाना की राह
विज्ञापन

मोती राम प्रधान, सुरेश कुमार उप प्रधान हुए निर्वाचित
जीत के बाद मनाया जश्न, क्षेत्रवासियों को विकास की जगी उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। विकास खंड निरमंड की खरगा पंचायत के पूर्व में कई बार प्रधान की कमान संभाल चुके मोती राम को अब जगातखाना पंचायत की सरदारी मिली है। शहर के साथ सटी कुल्लू जिले की सेमी अर्बन पंचायत जगातखाना में वीरवार को पंचायती राज चुनाव को लेकर मतदान हुआ। चुनावी नतीजों के बाद मोती राम को एकतरफा जीत हासिल हुई, जबकि उप प्रधान पद का मुकाबला भी सुरेश कुमार ने एकतरफा कर दिया। विकास खंड निरमंड की जगातखाना पंचायत आज भी विकास की दृष्टि से काफी पिछड़ी हुई है। रामपुर शहर के साथ सटी इस पंचायत में आज भी लोग मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे हैं। कचरा प्रबंधन, सीवरेज प्रणाली, बिजली, रास्ते, पार्क, पार्किंग और खेल मैदान जैसी सुविधाओं से आज भी इस पंचायत की जनता कोसों दूर है। वीरवार को मतदान के बाद देर रात तक मतगणना का दौर चलता रहा। पूर्व में खरगा पंचायत के प्रधान रह चुके मोती राम ने पहली बार जगातखाना पंचायत से चुनाव लड़ा और भारी मतों से अपनी जीत दर्ज करवाई। पंचायत के 7 वार्डों में 1118 में 869 मतदाताओं ने अपने मतों का उपयोग किया। मोती राम ने 269 मत हासिल कर अपने प्रतिद्वंद्वियों को करारी शिकस्त दी। प्रधान पद के लिए चुनावी मैदान में उतरे अन्य प्रत्याशी इसके आधे वोट भी हासिल नहीं कर पाए। वहीं, सुरेश कुमार ने भी अन्य तीन प्रत्याशियों को हराकर एकतरफा जीत हासिल की। प्रधान और उपप्रधान का परिणाम घोषित होने के बाद पंचायत क्षेत्र के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। ढोल-नगाड़ों की थाप पर प्रधान और उपप्रधान के समर्थक खूब झूमे। देर रात तक जश्न का दौर चलता रहा। पूर्व में खरगा पंचायत के प्रधान रह चुके मोती राम को इस बार जगातखाना पंचायत की सरदारी मिली है। ऐसे में जनता को अब पंचायत क्षेत्र में विकास की आस जगी है। हालांकि, पंचायत की विभिन्न समस्याओं का निपटारा करना इतना आसान नहीं होगा। जगातखाना पंचायत के नव निर्वाचित प्रधान मोती राम ने बताया कि पंचायत के लोगों ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। शपथ ग्रहण के बाद पंचायत के विकास कार्यों को अमली जामा पहनाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed