{"_id":"6aedd510eb744d73000492ae","slug":"most-expensive-stall-auctioned-off-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-174385-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: एनएच-5 पर 33 हजार रुपये में नीलाम हुआ सबसे महंगा स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: एनएच-5 पर 33 हजार रुपये में नीलाम हुआ सबसे महंगा स्टॉल
विज्ञापन
एनएच-5 पर 33 हजार रुपये में नीलाम हुआ सबसे महंगा स्टॉल
. लवी मेले के लिए पहले दिन 186 प्लॉट आवंटित, 10 नवंबर तक चलेगी प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के लिए शुक्रवार से प्लॉट आवंटन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन एनएच-5 के किनारे 186 स्टॉल आवंटित किए गए। इनमें सबसे महंगा स्टॉल 33 हजार रुपये में नीलाम हुआ। आधिकारिक तौर पर लवी मेला 11 से 14 नवंबर तक चलेगा, जबकि व्यापारिक गतिविधियां करीब एक माह तक जारी रहेंगी। इस दौरान विभिन्न राज्यों से व्यापारी रामपुर पहुंचकर दुकानें और स्टॉल सजाएंगे। लवी मेला समिति की ओर से गठित प्लॉट आवंटन कमेटी की देखरेख में यह प्रक्रिया 10 नवंबर तक चलेगी। मेले के मैदान के अलावा एनएच-5 के किनारे भी निर्धारित स्थानों पर स्टॉल आवंटित किए जा रहे हैं। तहसीलदार रामपुर योगेश और तहसीलदार ननखड़ी अनिल शर्मा ने बताया कि पहले दिन 186 स्टॉल आवंटित किए गए। वहीं, मेला समिति के सचिव एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि आवंटन प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया है। मेले के सफल आयोजन के लिए तैयारियां जारी हैं।