फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Monthly meeting of BJP Mandal Chhauhara concluded in Sandasu

Rampur Bushahar News: छौहारा मंडल बूथों मजबूत बनाने का लिया संकल्प

Fri, 03 Apr 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Monthly meeting of BJP Mandal Chhauhara concluded in Sandasu
भाजपा मंडल छौहारा की मासिक बैठक में शामिल रहे मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता। संवाद
भाजपा मंडल छौहारा की मासिक बैठक संदासू में संपन्न
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। भाजपा की छौहारा मंडल की मासिक बैठक शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष आशा खाची रिठवाण की अध्यक्षता में संदासू में हुई। बैठक में भाजपा नेता शशि बाला विशेष रूप से मौजूद रहीं। इस दौरान भाजपा मंडल छौहारा के महामंत्री राजकुमार शरवाण और मेघराज क्यालटू भी मौजूद रहे। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्व में कर्मचारी प्रकोष्ठ के सदस्य रहे रोशन लाल मैहता और जशपाल भभीयाण को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव कनिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ साझा किए और मंडल को किस तरह से आगे बढ़ाना है। उसके विषय में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया। भाजपा मंडल छौहारा के सभी बूथों को किस तरह से आगे बढ़ाना है। इस बारे में उन्होंने बूथ अध्यक्षों को समझाया और कार्यकर्ताओं में नई जागृति और जोश भरा। 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस को सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों पर मनाने का सुझाव भी दिया गया। इस दौरान छौहारा मंडल के सभी बूथ अध्यक्षों ने अपना बूथ सबसे मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed