फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Money rained on the market on Dhanteras

Rampur Bushahar News: धनतेरस पर बाजार पर बरसा धन

Sat, 18 Oct 2025 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Money rained on the market on Dhanteras
धनतेरस पर रामपुर बाजार में उमड़े लोग। संवाद
लोगों ने जमकर की खरीदारी, रामपुर बाजार में तिल धरने की नहीं बची जगह
विज्ञापन

आभूषण, बर्तन की दुकानों पर खरीदारी करना पड़ा इंतजार, टोकन लेकर खरीदनी पड़ी मिठाई
रात 9:00 बजे तक खरीदारी करते रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। धनतेरस के मौके पर रामपुर बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बाजार में बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक, मिठाई और आभूषण की दुकानें विशेष रूप से सजाई गई थीं। दिनभर इन दुकानों पर खरीदारी के लिए ग्राहकों की कतारें लगी रहीं।
ग्रामीण क्षेत्रों से लोग सुबह ही बाजार में पहुंच गए। सोने और चांदी से लेकर बर्तनों और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटमों की जमकर खरीदारी हुई। सुबह 9:00 बजे से रात 9:00 बजे तक बाजार में लोग खरीदारी करते रहे। धनतेरस के मद्देनजर बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स और आभूषण के दुकानदारों ने पहले से विशेष तैयारी की थी। दुकानों के बाहर बर्तन सजाए गए थे। दिनभर मुख्य बाजार में इतनी भीड़ रही कि चलने के लिए भी जगह मुश्किल से बच रही थी।
विज्ञापन

लोगों ने मिठाई, झाड़ू, खिल-बताशे, नमक, धनिया और कौड़ी की भी खूब खरीदारी की। दिवाली के लिए माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, भगवान धन्वंतरि और कुबेर देवता की तस्वीरें, दीये और रंग-बिरंगी लाइटें भी खरीदी गईं। खरीदारी करने आई वर्षा, आशा, अनु, गोविंद और ताराचंद ने बताया कि बाजार में दिनभर भारी भीड़ रही। एक मिठाई की दुकान पर टोकन लेकर कतार में लगना पड़ा, जबकि अन्य दुकानों पर भी सामान लेने के लिए इंतजार करना पड़ा। खरीदारों की भीड़ देखकर दुकानदारों के चेहरे भी खिले रहे।

धनतेरस पर रामपुर बाजार में उमड़े लोग। संवाद

धनतेरस पर रामपुर बाजार में उमड़े लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed