{"_id":"689b3e2f568680205803fdbf","slug":"modern-parking-and-shopping-complex-will-be-built-at-the-old-bus-stand-of-theog-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-141447-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग के पुराने बस स्टैंड पर बनेगी आधुनिक पार्किंग और शॉपिंग कांप्लेक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग के पुराने बस स्टैंड पर बनेगी आधुनिक पार्किंग और शॉपिंग कांप्लेक्स
विज्ञापन
परिवहन निगम के कार्यकारी निदेशक और प्रबंध निदेशक ने किया दौरा, पार्किंग की पुरानी समस्या होगी हल
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग अब एक बड़े बदलाव की दहलीज पर है। दशकों से खाली पड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग-पांच पर स्थित पुराने बस स्टैंड की तीन बीघा 16 बिस्वा जमीन पन जल्द आधुनिक पार्किंग और शॉपिंग कांप्लेक्स बनाया जाएगा। मंगलवार को परिवहन निगम बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के कार्यकारी निदेशक मुरारी लाल, सदस्य बलदेव ठाकुर, अजय और निगम के प्रबंध निदेशक देव सिंह नेगी ने वार्ड नंबर तीन में इस भूमि का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि जनोगघाट में नया बस अड्डा जुलाई में मुख्यमंत्री की ओर से लोकार्पित किया जा चुका है। अब सरकार यहां एक ऐसा प्रोजेक्ट खड़ा करना चाहती है, जो सुविधा और सौंदर्य दोनों का संगम होगा। 1975 से 2020 तक यहां यात्रियों की चहल-पहल और बसों की आवाजाही होती रही। भवन के गिरने के बाद यह स्थान वीरान हो गया, लेकिन इसकी 100 मीटर लंबी और 15 मीटर चौड़ी भूमि अब फिर से ठियोग की धड़कन बनने को तैयार है। वहीं, पार्किंग की गंभीर समस्या से जूझते ठियोग के लिए यह परियोजना किसी वरदान से कम नहीं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक स्वयं इसके समर्थक हैं और उनके निर्देश पर ही यह निरीक्षण किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष अनिल ग्रोवर, पूर्व अध्यक्ष विवेक थापर और कई पार्षद भी मौके पर मौजूद रहे। सभी ने इस पहल के लिए सरकार और विधायक का आभार व्यक्त किया और पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।
2013 में पार्किंग-कम-शॉपिंग कांप्लेक्स का हुआ था शिलान्यास
इतिहास के पन्नों में झांके तो 14 नवंबर, 2013 को इसी स्थान पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह और वरिष्ठ कांग्रेस नेता विद्या स्टोक्स ने पार्किंग-कम-शॉपिंग कांप्लेक्स का शिलान्यास किया था, लेकिन कुछ वर्षों में वह पत्थर ही गायब हो गया और सपना अधूरा रह गया।