फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Mock drill will be conducted on sub-division level disaster management in Nogli school

Rampur Bushahar News: नोगली स्कूल में उपमंडल स्तरीय आपदा प्रबंधन पर होगी मॉकड्रिल

Tue, 01 Apr 2025 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। आपदा प्रबंधन को लेकर रामपुर एसडीएम कार्यालय में मंगलवार को एसडीएम नरेंद्र तोमर की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। एसडीएम नरेंद्र तोमर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में साल 1905 में जिला कांगड़ा में बड़े स्तर पर भूंकप आया था। उसकी याद में राज्य सरकार की ओर से उपमंडल स्तरीय आपदा प्रबंधन को लेकर मॉकड्रिल का आयोजन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है, ताकि भूंकप और आपदा के दौरान बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया जा सके। उन्होंने कहा कि 4 अप्रैल को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नोगली में उपमंडल स्तरीय मॉकड्रिल का आयोजन होगा। इस मौके पर डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा, बीएमओ रामपुर आके नेगी, खनेरी अस्पताल के डाॅ. सुनील, डाॅ. यशपाल, प्रधानाचार्य नोगली स्कूल पुष्पानंद, एनडीआरएफ की ओर से संतोष सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed