फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Mock drill on disaster management on June 15

Rampur Bushahar News: आपदा प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल 15 जून को

Mon, 08 Jun 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। एसडीएम लक्ष्मण कनेट की अध्यक्षता में सोमवार को एसडीएम सभागार में आपदा प्रबंधन और स्व जनगणना विषय पर एक विशेष बैठक हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, स्वयंसेवी संगठनों और व्यापार मंडल के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में 15 जून को प्रदेशभर में आयोजित होने वाली आपदा प्रबंधन संबंधी मॉक ड्रिल के बारे में जानकारी दी गई। एसडीएम ने बताया कि इस अभ्यास में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत विभाग, अग्निशमन विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, बागवानी विभाग, स्वयंसेवी संस्थाएं और अन्य संबंधित विभाग सक्रिय रूप से भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, स्कूलों और अस्पतालों को सुरक्षित रखने, त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से यह मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है। एसडीएम ने लोगों से अपील की कि मॉक ड्रिल के दौरान किसी प्रकार की अफवाह या घबराहट न फैलाएं। प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा के समय प्रभावी प्रतिक्रिया प्रणाली विकसित करना और आमजन को जागरूक बनाना है। वहीं बैठक में स्व-जनगणना अभियान की भी जानकारी दी गई। एसडीएम ने कहा कि सभी नागरिक, गृहस्वामी और किरायेदार 15 जून तक अपने मोबाइल फोन में उपलब्ध जनगणना एप https://se.census.gov.in के माध्यम से स्वयं अपनी सही एवं सटीक जानकारी दर्ज करें। उन्होंने बताया कि 16 जून से आनी विकास खंड के प्रत्येक घर से जानकारी एकत्र करने का कार्य शुरू किया जाएगा, जिसके लिए सर्वेक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। बैठक में नायब तहसीलदार मोती चौहान, बीएमओ डॉ. वीपी मेहता, प्रधानाचार्य जवाहर लाल ठाकुर, विनोद कटोच, तहसील कल्याण अधिकारी मंजुला शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article