{"_id":"69d3b8b131a2ee1cd00d7b49","slug":"mla-rathore-performed-the-ground-breaking-ceremony-of-the-ice-skating-rink-in-narkanda-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-157602-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विधायक राठौर ने नारकंडा में आइस स्केटिंग रिंक का किया भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विधायक राठौर ने नारकंडा में आइस स्केटिंग रिंक का किया भूमि पूजन
विज्ञापन
रिंक बनने से साहसिक खेल को मिलेगा बढ़ावा, स्थानीय युवाओं को भी मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। विधायक विधायक कुलदीप सिंह राठौर सोमवार को नारकंडा पहुंचे। उन्होंने यहां प्रस्तावित आइस स्केटिंग रिंक के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। यहां पहुंचने पर उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान विधायक ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के पर्यटन और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण होगी। आइस स्केटिंग रिंक बनने से यहां साहसिक खेलों को बढ़ावा मिलेगा, वहीं स्थानीय युवाओं को खेलों में नई संभावनाएं मिलेंगी। इससे नारकंडा में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। सर्दियों के मौसम में यहां आने वाले पर्यटक आइस स्केटिंग का लुत्फ उठा पाएंगे। इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। भूमि पूजन के गाद उन्होंने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग से संवाद किया। इसेक बाद विधायक ने जन शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की ओर से उठाई गई विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर चर्चा की और अधिकारियों को समस्याओं के निदान के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए।