{"_id":"6ae32b8331f5bcf5390c38e7","slug":"plots-distribution-of-fair-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-173634-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सबलेटिंग और प्लॉट खरीदने के बाद पैसे जमा नहीं करने वाले व्यापारी होंगे ब्लैक लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सबलेटिंग और प्लॉट खरीदने के बाद पैसे जमा नहीं करने वाले व्यापारी होंगे ब्लैक लिस्ट
विज्ञापन
31 को लवी मेला समिति सार्वजनिक करेगी सूची, अगले कई साल तक नहीं ले पाएंगे प्लॉट
लवी मेले में इस वर्ष ऑनलाइन होगा प्लॉटों का आबंटन
कुल्लू दशहरा और किन्नौर महोत्सव के कारण बनी असमंजस की स्थिति
सुभाष सेन
रामपुर बुशहर। भारत-तिब्बत व्यापार गतिविधियों का इतिहास समेटे रामपुर का अंतरराष्ट्रीय लवी 11 से 14 नवंबर तक आयोजित होगा। लवी मेला समिति ने मेले की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीते वर्षों में मेले के दौरान प्लॉटों की सबलेटिंग और प्लॉट खरीदकर पैसे जमा न करवाने वालों लोगों को मेला समिति ब्लैक लिस्ट करेगी। ब्लैक लिस्ट किए गए इन लोगों की सूची 31 अक्तूबर को जारी की जाएगी और ये लोग अगले कई वर्षों तक प्लॉट नहीं खरीद पाएंगे।
मेला समिति ने मेले की पारदर्शिता और बेहतर संचालन के लिए वेबसाइट तैयार की है। इस वेबसाइट के जरिये मेले के प्लॉट आबंटन से लेकर सभी गतिविधियों की जानकारी और आवेदन संबंधी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मेला सजाने को लेकर इन दिनों नेशनल हाईवे पांच किनारे प्लॉटों की मार्किंग की जा रही है।
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले को लेकर इस वर्ष जिला प्रशासन और मेला समिति ने विभिन्न फेरबदल किए हैं। आधुनिकता के दौर में विभिन्न गतिविधियों के व्यवस्थित संचालन के लिए अंतरराष्ट्रीय लवी मेला समिति ने lavifair.in वेबसाइट तैयार की है। इस वेबसाइट पर प्लॉट आबंटन, टेंडर, खेल गतिविधियों सहित अन्य प्रकार की सभी जानकारी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
मेला समिति की ओर से इस वर्ष प्लॉटों का ऑनलाइन आबंटन किया जाएगा। मेला मैदान और एनएच पांच पर जिन दुकानों की हर वर्ष बोली लगती है, उन प्लॉटों का ऑनलाइन आबंटन होगा। इच्छुक व्यापारियों के लिए दो दिन प्लॉट आबंटन की प्रक्रिया होगी। व्यापारी को सिक्योरिटी ऑनलाइन जमा करनी होगी और अधिक बोली देने वाले व्यापारी को दिन के अंत में प्लॉट की 50 फीसदी राशि जमा करनी होगी। मेला समिति की ओर तैयार किए गए सॉफ्टवेयर से व्यापारियों से प्लॉट की राशि ऑनलाइन वसूली जाएगी। वहीं जो प्लॉट नहीं बिक पाएंगे, उनका ऑफलाइन आबंटन किया जाएगा। मेले में हर वर्ष प्लॉट आबंटन को लेकर कई प्रकार के आरोप लगते आ रहे हैं, जिससे बचने के लिए मेला समिति ने इस वर्ष सख्त निर्णय लिया है। मेले में प्लॉटों की सबलेटिंग करने और प्लॉट खरीदकर पैसे जमा न करने वाले लोगों को मेला समिति ब्लैक लिस्ट करेगी। वर्ष 2024 और 2025 के दौरान सबलेटिंग और पैसा जमा न करवाने वाले लोगों की सूची तैयार की गई है, जो 31 अक्तूबर को सार्वजनिक होगी। इन लोगों पर प्लॉट खरीद के लिए पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। हालांकि इस वर्ष मेले में दुकानें सजने को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। लवी मेले में कुल्लू दशहरा और किन्नौर महोत्सव से व्यापारी पहुंचते हैं। कुल्लू में इस वर्ष व्यापारियों को 22 नवंबर तक व्यापार सजाने की अनुमति रहेगी, जबकि किन्नौर महोत्सव में 10 नवंबर तक कारोबार सजेगा। इसे देखते हुए 5 या 6 नवंबर से ही प्लॉट आबंटन प्रक्रिया शुरू हो पाएगी।
कोट
अंतरराष्ट्रीय लवी मेला समिति सचिव एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि वर्ष 2024 और 25 में सबलेटिंग और प्लॉट खरीदकर राशि जमा न करने वालों को ब्लैक लिस्ट किया जा रहा है। 31 को इनकी सूची सार्वजनिक की जाएगी। इस वर्ष प्लॉटों का आबंटन ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत किया जाएगा।