फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   cultural news rampur

Rampur Bushahar News: महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए रखा व्रत, पति की पूजा कर तोड़ व्रत

Thu, 29 Oct 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया करवा चौथ का पर्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर और आस पास के क्षेत्रों में वीरवार को धूमधाम से करवा चौथ मनाया गया। महिलाओं ने पति की दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ व्रत रखा। दिनभर व्रत रखने के बाद महिलाओं ने परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना कर अपना व्रत खोला। पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
करवा चौथ की तैयारियों के लिए महिलाएं कई दिन पहले से ही जुट गई थीं। पर्व से दो दिन पहले ही बाजार में मेहंदी लगवाने, चूड़ियां, आभूषण और अन्य शृंगार सामग्री खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी। मेहंदी लगाने वालों से लेकर कॉस्मेटिक दुकानों तक ग्राहकों की चहल-पहल देखने को मिला। महिलाओं ने अपनी पसंद के अनुसार हाथों पर बेल-बूटों और बारीक डिजाइनों वाली मेहंदी लगवाई। मेहंदी के डिजाइन के आधार पर इसकी कीमत तय की गई। वहीं, लाल, हरी, गुलाबी और सुनहरे रंग की चूड़ियों के साथ आकर्षक आभूषण भी महिलाओं की पसंद बने रहे।
विज्ञापन

क्षेत्र की महिलाओं प्रेरणा, रजनी, वर्षा, आशा, योगिता, मीना और रितिका ने बताया कि करवा चौथ महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखने वाला पर्व है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। पर्व पर सोलह शृंगार का विशेष महत्व है। महिलाओं को इस त्योहार का सालभर इंतजार रहता है और वे कई दिन पहले से ही इसकी तैयारियों में जुट जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed