{"_id":"6788f9235049550f3c03d2ee","slug":"mla-mohan-lal-brakta-held-a-review-meeting-with-officials-on-the-ongoing-development-works-in-the-areamla-mohan-lal-brakta-held-a-review-meeting-with-officials-on-the-ongoing-development-works-in-the-area-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-128400-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूंडा महायज्ञ में बेहतर रहा अधिकारियों व कर्मचारियों का योगदान : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूंडा महायज्ञ में बेहतर रहा अधिकारियों व कर्मचारियों का योगदान : विधायक
विज्ञापन
विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर राेहड़ू में आयोजित बैठक
विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने अधिकारियों के साथ की क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर उपमंडल कार्यालय रोहड़ू के सभागार में वीरवार को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने की। बैठक में सभी विभागों के उच्च अधिकारियों ने भाग लिया। दलगांव में आयोजित भूंडा महायज्ञ के सफल आयोजन में अपना सहयोग देने के लिए विधायक ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार जताया। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने बताया कि भूंडा महायज्ञ में ट्रैफिक प्लान के लिए जो रोड मैप पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तैयार किया था, वह पूरी तरह कारगार साबित हुआ। इसके चलते महायज्ञ में श्रद्धालुओं और देवालुओं को आने-जाने में कोई परेशानी नहीं हुई। वहीं, पथ परिवहन निगम की जो बसें रोहड़ू से दलगाव के लिए चलाई गई थीं। उसमें भी लगभग 17,000 हजार लोगों ने सफर किया। इसमें पथ परिवहन के लगभग 110 कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं दी थीं। वहीं, जल शक्ति विभाग से लगभग 30 कर्मचारियों ने दिन-रात अपने कार्य को अंजाम दिया। इसके अलावा सभी विभागों ने अपना काम बखूबी निभाया है। विधायक ने रोहड़ू क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की गति को बढ़ाने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्हाेंने कहा कि रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी। बैठक में कार्यकारी उपमंडलाधिकारी धर्मेश रमोत्रा, डीएसपी रोहडू प्रणव चौहान, जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका भी उपस्थित रहे।