फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   MLA Anuradha Rana inspected the construction of the Mudda-Bhava road.

Rampur Bushahar News: विधायक अनुराधा राणा ने मुद्द-भावा सड़क निर्माण का लिया जायजा

Sat, 18 Jul 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
MLA Anuradha Rana inspected the construction of the Mudda-Bhava road.
मुद्द-भावा सड़क निर्माण निरीक्षण करने पहुंची विधायक अनुराधा राणा। संवाद
सड़क का साढ़े तीन किलोमीटर काम पूरा, नाै किलोमीटर शेष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
काजा (लाहौल स्पीति)। विधायक अनुराधा राणा ने शनिवार को पिन घाटी में निर्माणाधीन मुद्द-भावा सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तेहनेमा तक करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर निर्माण कार्य का जायजा लिया।
विधायक ने अधिकारियों से सड़क निर्माण की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अभिषेक ने बताया कि परियोजना के तहत अब तक करीब साढ़े तीन किलोमीटर सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि लगभग नौ किलोमीटर कार्य अभी शेष है। उन्होंने कहा कि शेष कार्य को जल्द पूरा करने के लिए विभाग युद्धस्तर पर काम कर रहा है।
विज्ञापन

राणा ने कहा कि मुद्द-भावा सड़क क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग है। उन्होंने कहा कि इस सड़क का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और लोगों की आवाजाही सुगम होगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान वह सड़क परियोजना की बहाली और निर्माण को लेकर शीर्ष स्तर पर लगातार प्रयास करती रहेंगी तथा विधानसभा में भी इस मुद्दे को मजबूती से उठाएंगी। निरीक्षण के दौरान स्पीति ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दोरजे छेरिंग, टीएसी सदस्य छेवांग रिगजिन, एसडीओ तंजिन शेरब, एडीओ अनिल, जेई टशी केसंग, पटवारी कुंगा, जिला लाहौल-स्पीति यूथ मीडिया प्रभारी छेवांग नमज्ञाल सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed