फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Mixed wet and dry waste in Rampur will result in a fine

Rampur Bushahar News: रामपुर में गीला-सूखा कूड़ा मिश्रित दिया तो होगा चालान

Wed, 28 Jan 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Mixed wet and dry waste in Rampur will result in a fine
नगर परिषद रामपुर में समाधान शिविर में उपस्थित लोग: संवाद
गीला और सूखा कचरा लेने के लिए दिन किए निर्धारित
विज्ञापन

समाधान शिविर में आठ शिकायतों का किया निपटारा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
नगर परिषद रामपुर में स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर और स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत बुधवार को समाधान शिविर लगाया गया। शिविर में निर्णय लिया कि अब गीला-सूखा कूड़ा मिश्रित देने पर चालान किया जाएगा। क्षेत्र की आठ शिकायतों का भी निपटारा किया गया। शिविर की अध्यक्षता सहायक अभियंता अमित गौतम ने की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर अभियान में रामपुर नगर परिषद ने पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने लोगों से सूखा और गीला कूड़ा-कचरा अलग-अलग देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी से नगर परिषद रामपुर ने गीला और सूखा कचरा लेने के लिए दिन निर्धारित किए हैं। सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सूखा कचरा लिया जाएगा। मंगलवार, वीरवार और शनिवार को गीला कचरा लिया जाएगा। उन्होंने लोगों से सफाई कर्मचारियों के साथ सहयोग करने का आह्वान किया है। अमित गौतम ने कहा कि मिश्रित रूप से कूड़ा-कचरा नहीं लिया जाएगा। मिश्रित कूड़ा-कचरा देने वालो पर डोर-टू-डोर कचरा नियम-2018 के तहत मौके पर चालान कर जुर्माना वसूला जाएगा। परिषद होटल, चाय, ढाबे, दुकान और चाउमीन की दुकानों से कूड़ा प्रतिदिन अलग-अलग कूड़ेदान में लिया जाएगा। उन्होंने सभी को अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, सफाई कर्मचारियों के सुपरवाइजर और परिषद कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed