{"_id":"5f0f34b48ebc3e63574dc453","slug":"missing-in-river-rampur-hp-news-sml3384889166","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर में लापता दोनों व्यक्तियों का तीसरे दिन भी नहीं फिला कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर में लापता दोनों व्यक्तियों का तीसरे दिन भी नहीं फिला कोई सुराग
विज्ञापन
सांगला (कुल्लू)। जनजातीय जिला किन्नौर की सांगला सड़क पर सोमवार देर शाम को हुए सड़क हादसे के दौरान गाड़ी समेत बास्पा नदी में बहे दो व्यक्तियों का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि, बुधवार को भी सांगला थाना और कड़छम चौकी से पुलिस की टीम तलाश करती रही, लेकिन अभी तक दोनों लापता व्यक्तियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि, कड़छम पुलिस चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार कौंडल, मुख्य आरक्षी रणजीत, आरक्षी पंकज कुमार, राजेंद्र सिंह के साथ कामरू, कुपा, ब्रोै और सापनी के स्थानीय लोग तलाश में सहयोग करते रहे।
एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि तीसरे दिन भी दोनों लापता लोगों का सुराग नहीं लगा है। जेएसडब्ल्यू कंपनी प्रबंधन को सूचित किया गया है कि डैम में लापता लोगों के मिलने की तुरंत जानकारी दे।
विज्ञापन
एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि तीसरे दिन भी दोनों लापता लोगों का सुराग नहीं लगा है। जेएसडब्ल्यू कंपनी प्रबंधन को सूचित किया गया है कि डैम में लापता लोगों के मिलने की तुरंत जानकारी दे।
विज्ञापन