{"_id":"69ce674ab0dc4464c108cf14","slug":"miss-chansal-the-himalayan-crown-competition-will-be-held-at-the-state-level-rohru-fair-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-157306-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले में होगी मिस चांशल द हिमालयन क्राउन प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले में होगी मिस चांशल द हिमालयन क्राउन प्रतियोगिता
विज्ञापन
प्रतियोगिता में शिमला की लड़कियां ले सकेंगी भाग, 6 और 8 अप्रैल को ऑडिशन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले में इस बार जिला शिमला की लड़कियों के लिए मिस चांशल द हिमालयन क्राउन प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इसके लिए ऑडिशन 6 और 8 अप्रैल को होंगे। एसडीएम एवं राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला समिति के अध्यक्ष धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा। मिस चांशल द हिमालयन क्राउन प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इसमें हिमाचल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और पर्वतीय जीवन शैली की झलक प्रस्तुत की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन 6 अप्रैल को गेयटी थियेटर शिमला और 8 अप्रैल को इंडोर स्टेडियम समाला (रोहड़ू) में पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त ऑनलाइन ऑडिशन 10 और 11 अप्रैल को आयोजित होंगे ताकि अधिक से अधिक प्रतिभागियों को अवसर मिल सके। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों की आयु 16 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। न्यूनतम लंबाई 5.2 फीट अनिवार्य है। ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों के परिचय और रैंप वॉक के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों के लिए ड्रेस कोड के तहत सफेद या काला टॉप, नीली जींस और न्यूनतम चार इंच हील्स निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण शुल्क 200 रुपये रखा गया है। यह प्रतियोगिता केवल जिला शिमला की लड़कियों के लिए है। इसमें विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जिनमें प्रथम स्थान 31 हजार रुपये, द्वितीय स्थान 21 हजार रुपये और तृतीय स्थान को 11 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं से आग्रह किया कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें और हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में योगदान दें। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी मोबाइल नंबर 85808 09951 पर संपर्क कर सकते हैं।