फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Miscreants broke the windows of six vehicles in Theog.

Rampur Bushahar News: ठियोग में शरारती तत्वों ने छह वाहनों के शीशे तोड़े

Fri, 05 Dec 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Miscreants broke the windows of six vehicles in Theog.
ठियोग में हुड़दंगी वाहनों को पहुंचा रहे नुकसान। संवाद
सड़क किनारे खड़ीं गाड़ियों को नुकसान पहुंच रहे शातिर
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर उठाई कार्रवाई की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में दो दिन में अज्ञात लोगों ने 6 से अधिक वाहनों के शीशे तोड़े हैं। इससे स्थानीय लोगों और कारोबारियों में रोष है। इन घटनाओं ने पुलिस की गश्त पर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। व्यापार मंडल ठियोग ने प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान करने और रात के समय ठियोग कस्बे में गश्त बढ़ाने की मांग की है। ठियोग कस्बे में पार्किंग के अभाव में लोग मजबूरी में सड़क किनारे वाहन खड़े करते हैं, जिनके आसपास शाम ढलते ही शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। इससे न केवल वाहनों को नुकसान की घटनाएं बढ़ रही हैं, बल्कि रात में महिलाओं का घर से बाहर निकलना भी असुरक्षित हो गया है। व्यापार मंडल ठियोग के प्रतिनिधि अजय ठाकुर ने एसडीएम ठियोग को ज्ञापन सौंपते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने, महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पेट्रोलिंग की व्यवस्था, पार्किंग संकट के स्थायी समाधान और वाहनों को नुकसान पहुंचाने वाले शातिरों पर उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई है। उन्होंने चेताया कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो स्थानीय संगठनों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।


सड़क के किनारे स्ट्रीट लाइट और सीसीटी कैमरे लगाने के बारे में विचार किया जाएगा। साथ ही पुलिस को भी गश्त और तेज करने को कहा जाएगा। सड़क के किनारे गाड़ी खड़ी कर शराब पीने वालों पर भी नकेल कसी जाएगी। -- शशांक गुप्ता, एसडीएम ठियोग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article