फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Minister Negi's derogatory remarks on RSS volunteers are condemnable

मंत्री नेगी की संघ स्वयंसेवकों पर अपमानजनक टिप्पणी निंदनीय : भाजपा

Sun, 30 Nov 2025 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
ऐसा बयान प्रदेश की सामाजिक एकता और राजनीतिक मर्यादा के लिए खतरनाक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भाजपा मंडल रामपुर ने मंत्री जगत सिंह नेगी की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवक पर की गई टिप्पणी की निंदा की है। भाजपा नेता कौल सिंह नेगी और भाजपा मंडल रामपुर के अध्यक्ष नरेश चौहान ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि यह टिप्पणी न केवल संघ के लाखों समर्पित स्वयंसेवकों के प्रति घोर अपमान है, बल्कि हिमाचल प्रदेश की सामाजिक एकता और राजनीतिक मर्यादा के लिए भी खतरनाक साबित हो रही है। संघ ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर वर्तमान समय तक राष्ट्र निर्माण, आपदा राहत और सामाजिक समरसता में अग्रणी भूमिका निभाई है। ऐसे अपमानजनक जुमलों से स्वयंसेवकों के योगदान को कमतर आंकना निंदनीय है। मंत्री जगत सिंह नेगी एक जिम्मेदार संवैधानिक पद पर आसीन हैं। उन्हें ऐसी भाषा का उपयोग करने के बजाय प्रदेश हित में सकारात्मक राजनीति अपनानी चाहिए। विधानसभा सत्र के दौरान इस प्रकार की टिप्पणियों से सदन की गरिमा को ठेस पहुंची है। विपक्ष के विधायकों ने भी इसका पुरजोर विरोध दर्ज किया है। कांग्रेस सरकार मंत्री जगत नेगी को तत्काल इस बयान पर सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए अन्यथा यह प्रदेश की शांति भंग करने वाली राजनीति का हिस्सा माना जाएगा। भाजपा ने चेताया है कि मंत्री जगत सिंह नेगी यदि अपनी अनुशासित छवि को बनाए रखने के बजाय बार-बार संघ स्वयंसेवकों पर ऐसी अभद्र टिप्पणियां करने से बाज नहीं आए, तो भाजपा मंडल रामपुर के कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed