फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Minister Negi inaugurated the welcome gate of Bhavnagar.

Rampur Bushahar News: स्वागत द्वार भावानगर का मंत्री नेगी ने किया लोकार्पण

Mon, 17 Nov 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Minister Negi inaugurated the welcome gate of Bhavnagar.
भावानगर के प्रवेशद्वार का मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया लोकार्पण। संवाद
स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और निपटारे के अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भावानगर(किन्नौर)। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने सोमवार को निचार उपमंडल की सुंगरा पंचायत में बने स्वागत द्वार भावानगर का उद्घाटन किया। 16.50 लाख रुपये की लागत से इस द्वार का निर्माण हुआ है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निपटारे के निर्देश दिए। मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए प्रयत्नशील है। उपेक्षित वर्गों के उत्थान, कल्याण और सतत विकास के लिए निरंतरता के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार यूनिवर्सल कार्टन, पुरानी पेंशन की बहाली, उपेक्षित महिलाओं के खाते में 1500 रुपये की राशि, जमीन का मालिकाना हक प्रदान करने, अंग्रेजी भाषा सहित गुणवत्तायुक्त शिक्षा देने जैसे कई कल्याणकारी निर्णय लिए गए हैं। वर्तमान राज्य सरकार जनजाति एवं दुर्गम क्षेत्रों के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और समाज के सभी वर्गों को लाभान्वित कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री किसान और बागवानों के हितैषी हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए समावेशी योजनाओं का कार्यान्वयन कर रहे हैं ताकि ग्रामीण लोगों की प्रति व्यक्ति आय में इजाफा हो सके। सुंगरा पंचायत के प्रधान राकेश कुमार नेगी ने मंत्री का पंचायत पधारने पर पारंपरिक ढंग से स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याओं से मंत्री को अवगत करवाया। इस अवसर पर एसडीएम निचार नारायण सिंह चौहान, डीएसपी राज कुमार, तहसीलदार निचार अरुण कुमार, उपाध्यक्ष पंचायत समिति निचार हरीश नेगी, जिला विकास अधिकारी प्यारे लाल नेगी, सहायक अभियंता प्रेमचंद शर्मा, कांग्रेस आईटी सेल प्रभारी मनोज नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed