{"_id":"685553e78f955f2e9a07173a","slug":"minister-meet-with-peoples-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-137583-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: राजस्व मंत्री ने छितकुल के नित्थल थाच का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: राजस्व मंत्री ने छितकुल के नित्थल थाच का किया दौरा
विज्ञापन
भारतीय सेना और स्थानीय ग्रामवासियों से विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिले की सीमावर्ती पंचायत छितकुल के दुर्गम स्थान नित्थल थाच का दौरा किया। उन्होंने भारतीय सेना और छितकुल के ग्रामीणों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि स्थानीय पंचायत निवासियों की मांग है कि भेड़ पालक और चरवाहों को सीमावर्ती स्थान नित्थल थाच तक भेड़-बकरियों को ले जाने की अनुमति प्रदान की जाए, जिस पर राजस्व मंत्री ने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और भारतीय सेना के अधिकारियों से इस विषय पर चर्चा कर शीघ्र ही समाधान निकाला जाएगा। कहा कि इस वर्ष स्थानीय पंचायत के भेड़ पालक और चरवाहे निर्धारित सीमा तक अपनी भेड़-बकरियों को ले जा सकते हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की ओर से निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों के उत्थान एवं कल्याण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों की मूलभूत समस्याओं का निपटान चरणबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जा रहा है। किन्नौर के दुर्गम स्थानों को संपर्क सड़कों से जोड़ने का कार्य हो या जिले के विद्यालयों में गुणात्मक शिक्षा व नवीन उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करवाना हो, हर क्षेत्र में प्रदेश सरकार की ओर से प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है।
छितकुल पंचायत के प्रधान सुभाष चंद्र नेगी ने राजस्व मंत्री का पारंपरिक ढंग से स्वागत किया और उनके समक्ष पंचायत वासियों की विभिन्न मांगों को रखा। इसके बाद राजस्व मंत्री ने टाउन प्लानिंग के अधिकारियों और ग्राम पंचायत छितकुल के पदाधिकारियों के साथ छितकुल पंचायत का मास्टर प्लान तैयार करने पर विचार-विमर्श किया। छितकुल का समग्र विकास सुनिश्चित करने, इसे पर्यटन की दृष्टि से हर प्रकार की मूलभूत और आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के प्लान पर चर्चा की गई, ताकि छितकुल एक विकसित एवं आधुनिक पर्यटन स्थल बन सके।
विज्ञापन
इस मौके पर एपीएमसी के निदेशक उमेश नेगी, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक पीतांबर नेगी, भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल कुमार संजीत, वन मंडलाधिकारी अरविंद नेगी, जिला परिषद सदस्य हितेष नेगी, एसडीएम कल्पा अमित कल्थाइक, तहसीलदार सांगला हरदयाल सिंह आदि मौजूद रहे।