{"_id":"6a9d46a02fdbe3ad180c6946","slug":"minister-jagat-singh-negi-will-be-on-a-six-day-visit-to-kinnaur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-169046-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मंत्री जगत सिंह नेगी किन्नौर के छह दिवसीय प्रवास पर रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मंत्री जगत सिंह नेगी किन्नौर के छह दिवसीय प्रवास पर रहेंगे
विज्ञापन
बैठकों की अध्यक्षता और विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी 11 सितंबर तक किन्नौर जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। साथ ही कई विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। 7 सितंबर को मंत्री परियोजना सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 8 सितंबर को जिला योजना एवं जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक होगी। 9 सितंबर को जिला स्तरीय रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। ये सभी बैठकें परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना के सम्मेलन कक्ष में होंगी। 10 सितंबर को मंत्री रिकांगपिओ में कल्पा, पूह एवं निचार विकास खंडों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इसके बाद वह लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। प्रवास के अंतिम दिन 11 सितंबर को मंत्री नेगी छितकुल जाएंगे। वहां वह वन विभाग की ओर से बनाए जा रहे ईको पार्क का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद रिम्सरंग से रानी कंडा तक वन्य जीव सुंदरीकरण का शिलान्यास होगा। वह शीप डिपिंग टैंक और शीप शेयरिंग हॉल की आधारशिला भी रखेंगे।