फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Minister Jagat Negi honored people doing excellent work in Reckong Peo

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में मंत्री जगत नेगी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोग किए सम्मानित

Tue, 27 Jan 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Minister Jagat Negi honored people doing excellent work in Reckong Peo
रिकांगपिओ में जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस पर किन्नौर नृत्य पेश करती महिलाएं। स्रोत : डीपीआरओ
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किए प्रस्तुत
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के आईटीबीपी मैदान में गणतंत्र दिवस पर समारोह का आयोजन हुआ। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों ने मुख्य अतिथि का स्वागत पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मंत्री जगत सिंह नेगी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड का नेतृत्व पुलिस विभाग के सब इंस्पेक्टर परवीन कुमार ने किया। परेड में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल, हिमाचल पुलिस, गृह रक्षा, गृह रक्षा बैंड और एनसीसी कैडेट ने भाग लिया। मंत्री ने समाज और खेल में उत्कृष्ट कार्य करने और विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मंत्री नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सहित जनजातीय क्षेत्रों के गरीब वर्ग को सशक्त बनाने के लिए वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत अब तक जिला किन्नौर में 567 लोगों को भू पट्टे प्रदान किए गए हैं। गणतंत्र दिवस पर 166 लोगों को भू पट्टे प्रदान कर जमीन का मालिकाना हक प्रदान किया गया। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अब तक 93 करोड़ रुपये की राशि व्यय की गई है। इसके तहत हिमकेयर योजना के अंतर्गत 59 लाख 77 हजार रुपये की राशि व्यय कर 1133 लाभार्थियों का निशुल्क इलाज, आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य के अंतर्गत 50 लाख 40 हजार रपये की राशि व्यय कर 723 लोगों का मुफ्त उपचार किया गया है। सहारा योजना के तहत 193 लाभार्थियों को 83 लाख 10 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है। वर्तमान राज्य सरकार किसान, बागवान और पशुपालक के कल्याण के लिए नवाचार प्रयास कर रही है। जनकल्याणकारी नीतियों से वंचित वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है जहां दूध का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि प्रदेश सरकार जल विद्युत परियोजनाओं में प्रदेश हितों की सशक्त पैरवी कर रही है। केंद्र सरकार के समक्ष समय पर प्रदेश हित के मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट में चोटी के वकीलों ने प्रदेश सरकार की पैरवी की जा रही है, ताकि प्रदेश की बहुमूल्य संपदा की रक्षा की जा सके। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा, वन मंडलाधिकारी अरविंद कुमार, एपीएमसी शिमला-किन्नौर के निदेशक उमेश नेगी, किनफैड के अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, पंचायत समिति की अध्यक्षा ललिता पंचारस, जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी और जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्षा कुमारी सरोज नेगी सहित अन्य उपस्थित रहे।

रिकांगपिओ में जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस पर किन्नौर नृत्य पेश करती महिलाएं। स्रोत : डीपीआरओ

रिकांगपिओ में जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस पर किन्नौर नृत्य पेश करती महिलाएं। स्रोत : डीपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article