फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   minister innagurated panchayat building

Rampur Bushahar News: शिक्षा मंत्री ने रामनगर में 35.50 लाख से बने पंचायत भवन का किया उद्घाटन

Wed, 12 Nov 2025 05:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 05:42 PM IST
विज्ञापन
जुब्बल कोटखाई क्षेत्र में 500 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य प्रगति पर : रोहित
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बुधवार को ग्राम पंचायत रामनगर में 35.50 लाख रुपये से निर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर के भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि जुब्बल कोटखाई क्षेत्र में 500 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य प्रगति पर हैं। क्षेत्र में पिछले तीन साल के दौरान मूलभूत सुविधाओं के क्षेत्र में अतुलनीय विकास हुआ है। विद्युत, पेयजल, भवन निर्माण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं पर करोड़ों रुपये का निवेश हो रहा है। उन्होंने कहा कि रामनगर स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य भी शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत 300 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में सशक्त और प्रभावी निर्णय लिए जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत 66 केवी सब स्टेशन प्रगति नगर से हुली सात करोड़ रुपये की लागत से जोड़ा जाएगा। पांच करोड़ से नियंत्रण केंद्र गुम्मा का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ करवाया जाएगा। इस अवसर पर कांग्रेस मंडल कांग्रेस अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, प्रधान ग्राम पंचायत रामनगर समीक्षा चौहान, पंचायत समिति सदस्य महावीर काल्टा, महिला कांग्रेस अध्यक्षा कमलेश ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक काल्टा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed