फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   minister inagurated projects

Rampur Bushahar News: नमज्ञा में 98.46 लाख से बने संयुक्त भवन का लोकार्पण

Sun, 13 Aug 2023 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Sun, 13 Aug 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
minister inagurated projects
नमज्ञा में राजस्व, बागवानी एंव जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी  पुलिस चौकी भवन का लोकार्पण क
पूह (किन्नौर)। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने रविवार को जनजातीय जिला किन्नौर के प्रवास के दौरान पूह उपमंडल की ग्राम पंचायत नमज्ञा का दौरा किया। आम जनता की सुविधा के लिए 98 लाख 46 हजार की राशि से निर्मित आयुर्वेदिक औषधालय, पशु औषधालय और पुलिस चौकी के संयुक्त भवन का लोकार्पण किया। कहा कि जिला किन्नौर में हर प्रकार की आधुनिक और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत हैं। मंत्री ने कहा कि जिला किन्नौर में बारिश और बाढ़ से अवरुद्ध हुए संपर्क मार्गों को शीघ्र ही बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने जिला के बागवानों को आश्वस्त किया कि उन्हें सेब की फसल को मंडी तक पहुंचाने में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने नमज्ञा में पार्किंग की समस्या का भी शीघ्र निपटारा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के मकान, बाढ़ और भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें एक लाख 36 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। इसके बाद पूह ग्राम पंचायत का दौरा किया और 34 लाख 34 हजार की राशि से निर्मित गुरुकुल आवास योजना का शुभारंभ किया। इस योजना से जिले के बच्चों को शिक्षा के साथ अनुशासित जीवन जीने का बेहतरीन अवसर प्राप्त होगा। इससे पूर्व मंत्री जगत सिंह नेगी का नमज्ञा, डूबलिंग और पूह पंचायत में पहुंचने पर पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह विनय मोदी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, किनफेउ अध्यक्ष चंद्रगोपाल नेगी, जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य सूर्य बोरिस, केसर नेगी, पीतांबर नेगी, पूर्ण चंद, नमज्ञा के प्रधान कुलदीप नेगी, डूबलिंग के उपप्रधान लक्ष्मी और पूह के प्रधान राजेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed