{"_id":"65c373030fa03b9fd008bf89","slug":"minister-did-water-filter-in-the-city-inauguration-mayor-did-not-call-rampur-hp-news-c-176-1-ssml1040-115875-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: शहर में मंत्री ने किया वाटर फिल्टर \n\nका उदघाटन, महापौर नहीं बुलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: शहर में मंत्री ने किया वाटर फिल्टर का उदघाटन, महापौर नहीं बुलाई
Wed, 07 Feb 2024 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
गंज बाजार में वाटर कूलर का उद्घाटन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री व अन्य। संवाद
उद्घाटन पट्टिका पर भी महापौर व स्थानीय पार्षद का नाम नहीं
गंज बाजार में निगम ने दी थी वाटर फिल्टर लगाने के लिए जगह
मंत्री बोले कारोबारियों के सहयोग से लगा फिल्टर, वही करेंगे देखरेख
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के गंज बाजार में वाटर फिल्टर के उद्घाटन में एक बार फिर से कांग्रेस की राजनीति खुलकर सामने आई है। वाटर फिल्टर के उद्घाटन के दौरान न तो नगर निगम की महापौर को बुलाया गया और न ही उपमहापौर को। यहां तक कि स्थानीय वार्ड पार्षद भी इस कार्यक्रम में नहीं थे। नगर निगम के केवल एक ही पार्षद इसमें मौजूद रहे। जबकि स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ धनीराम शांडिल ने वाटर फिल्टर का उद्घाटन किया। यहां तक कि जो उद्घाटन पट्टिका लगाई गई, उसमें भी न तो महापौर का नाम है और नही स्थानीय वार्ड पार्षद का।
हालांकि इसमें तर्क दिया जा रहा था कि यह वाटर फिल्टर स्थानीय कारोबारियों के सहयोग से लगाया गया है और वही इसकी देखरेख भी करेंगे, मगर प्रोटोकॉल के तहत शहर के मेयर को कार्यक्रम में बुलाना होता है। वहीं, इस बारे में जब नगर निगम की महापौर ऊषा शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह जगह निगम ने दी है। हालांकि उन्हें क्यों नहीं बुलाया इसमें वह कुछ नहीं बोल सकती।
उधर, इस बारे में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल से जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह वाटर फिल्टर कारोबारियों ने आपसी सहयोग से लगाया है। इसमें कारोबारी ही देखरेख करेंगे।