फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Mini Stadium Kalpa will be expanded soon

Rampur Bushahar News: मिनी स्टेडियम कल्पा का जल्द होगा विस्तारीकरण

Fri, 25 Oct 2024 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने तैयार किया 28 करोड़ का एस्टीमेट
विज्ञापन

छह धावकों के लिए साढ़े चार सौ मीटर का ट्रैक डैक भी होगा तैयार
तीन मंजिला भवन का भी होगा निर्माण, 64 खिलाड़ियों के ठहरने की होगी व्यवस्था

बीरबल नेगी

सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के हजारों युवाओं के लिए खुशी की खबर आई है। जिले के कल्पा स्थित मिनी स्टेडियम का जल्द विस्तारीकरण किया जाएगा। इतना ही नहीं यहां आने वाले खिलाड़ियों के लिए ठहरने की व्यवस्था भी होगी। लोक निर्माण विभाग ने स्टेडियम के विस्तारीकरण और नए भवन के निर्माण को लेकर करीब 28 करोड़ रुपये का एस्टीमेट एस्टीमेट तैयार कर सरकार को भेजा है। मंजूरी मिलते ही विस्तारीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा।
गौर हो किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के साथ लगते कल्पा में जल्द जिले के खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। यहां स्थित मिनी स्टेडियम का जल्द विस्तारीकरण होगा। विस्तारीकरण के बाद मैदान की लंबाई 194 मीटर और चौड़ाई 112 मीटर हो जाएगी। यहां सात चरणों में सीढि़यों का निर्माण किया जाएगा, जिस पर दर्शक बैठकर खेलों का लुत्फ उठा पाएंगे। यही नहीं यहां मैदान में करीब साढ़े चार सौ मीटर का ट्रैक डैक भी तैयार किया जाएगा, जिसमें एक समय में छह धावक दौड़ पाएंगे। इसके अलावा यहां तीन मंजिला भवन का भी निर्माण किया जाएगा, जिसके धरातल में चेंजिंग रूम, इसके ऊपर एक हॉल और कुल 64 बच्चों के ठहरने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जिलेभर के खिलाड़ी पहुंचते हैं यहां
बताते चलें कि कल्पा मिनी स्टेडियम में वर्ष भर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। जिले भर से यहां खिलाड़ी पहुंचते हैं और अपनी खेल प्रतिभा को निखारते हैं। यहां वॉलीबाल, कबड्डी, हॉकी, बास्केटबाल, बॉक्सिंग सहित अन्य खेल गतिविधियां आयोजित होती रहती हैं। स्टेडियम का विस्तारीकरण होने से जिले के हजारों युवाओं को जहां आधुनिक खेल गतिविधियों का लाभ मिलेगा, वहीं यहां उन्हें ठहरने की भी सुविधा मिलेगी। वर्तमान में यह स्टेडियम लोक निर्माण विभाग के अधीन है। विभाग ने स्टेडियम के विस्तारीकरण को लेकर 28 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है, लेकिन विस्तारीकरण का कार्य विभाग करेगा या हिमुडा, इसका अब तक निर्धारण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मिनी स्टेडियम कल्पा का विस्तारीकरण प्रस्तावित है। विभाग ने इसको लेकर करीब 28 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर सरकार को मंजूरी के लिए भेजा है। विस्तारीकरण का कार्य लोक निर्माण विभाग करेगा या फिर हिमुडा, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। - राकेश श्याम, एसडीओ कल्पा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article