फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Milk producers in Rohru have not been paid since October.

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में दुग्ध उत्पादकों को अक्तूबर से नहीं हुआ भुगतान

Tue, 26 Nov 2024 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
मिल्क प्लांट रोहड़ू में पशुपालक रोजाना बेचते हैं छह हजार लीटर दूध
विज्ञापन

85 लाख रुपये की बकाया राशि का होना है भुगतान

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। पशुपालकों को दूध का भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है। रोहड़ू मिल्क प्लांट में अक्तूबर माह से दुग्ध उत्पादकों को पेमेंट नहीं मिली है। इस कारण रोष है। रोहड़ू मिल्क प्लांट में रोजाना छह हजार लीटर दूध आता है। उपमंडल के अंदर 21 सोसायटियां हैं, जिनसे क्षेत्र के हजारों पशुपालक जुड़े हुए हैं। सोसायटियां की ओर से गांव-गांव जाकर पशुपालकों से दूध इकट्ठा किया जाता है। उसके बाद सोसायटियां ही मिल्क प्लांट तक दूध सप्लाई करती हैं। दूध के दाम मिल्क की गुणवत्ता के अनुसार तय किए जाते हैं। न्यूनतम 30.57 रुपये से लेकर 47 रुपये तक गुणवत्ता के अनुसार दूध के दाम पशुपालकों को दिए जाते हैं। हर माह पशुपालकों को दूध के दामों का भुगतान किया जाता था, लेकिन अक्तूबर में दिए गए दूध का भुगतान पशुपालकाें को नहीं किया गया है। अब नवंबर माह के भी कुछ दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में रोहडू मिल्क प्लांट की ओर से दो माह की राशि का भुगतान पशुपालकों को करना होगा। रोहड़ू मिल्क प्लांट की ओर से 85 लाख रुपये की बकाया राशि का भुगतान पशुपालकों को किया जाना है।


पशुपालकाें को अक्तूबर माह की राशि का भुगतान नहीं हुआ है। शीघ्र ही दूध की बकाया राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। - अशोक प्रभात, प्रभारी, रोहड़ू मिल्क प्लांट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article