फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Milk producers are worried due to not getting payment for two months

Rampur Bushahar News: दुग्ध उत्पादक दो महीने से पेमेंट न मिलने से परेशान

Fri, 05 Sep 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
मिल्क प्लांट दत्तनगर में दो महीने से अटकी दूध की अदायगी
विज्ञापन


दुग्ध उत्पादकों में सरकार के प्रति भारी रोष

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर समेत आसपास के क्षेत्रों के दुग्ध उत्पादकों को दो महीने से दूध का भुगतान नहीं हो पाया है। दत्तनगर मिल्क प्लांट से जुलाई और अगस्त माह की पेमेंट न मिलने से दुग्ध उत्पादक परेशान हैं और सरकार के प्रति भारी रोष है। भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने दूध की पेमेंट न होने पर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उपमंडल रामपुर की विभिन्न पंचायत क्षेत्रों से पशुपालक दत्तनगर मिल्क प्लांट में दूध की आपूर्ति कर रहे हैं, लेकिन दूध उत्पादकों को दो महीने से भुगतान नहीं हुआ है। नेगी ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का दावा करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। जहां एक और दूध उत्पादक परेशान हैं, वहीं दूध ढोने वाले वाहन मालिकों को भी दो महीने से भुगतान नहीं हो रहा है। इस कारण लोगों को घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को समझना चाहिए कि ग्रामीणों क्षेत्रों में पशुधन पर ही अधिकांश लोगों का जीवन निर्भर रहता है। उनकी आजीविका का एकमात्र साधन होता है, जो दूध बेचकर घर का खर्चा चलाते हैं। दूध का पैसा समय पर न मिलने के कारण क्षेत्र के दूध उत्पादकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूध उत्पादकों में सरकार के खिलाफ भारी रोष है। उन्होंने कहा कि एक तरफ पहले ही लोग आपदा के संकट से परेशान हैं। वर्तमान में दूध उत्पादक और भी अन्य कई तरह की परेशानी से जूझ रहा है। सरकार ऐसे समय में भी दूध उत्पादकों के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने मांग की है कि समय पर 15 तारीख से पहले दूध उत्पादकों को भुगतान कर उन्हें राहत प्रदान करें। इसके अलावा उन्होंने पशु औषधालयों और चिकित्सालयों में रिक्त पड़े पदों को भरने सहित अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई है। वहीं, चेताते हुए कहा कि यदि सरकार फिर भी गंभीर नहीं होती है, तो सरकार के खिलाफ ग्रामीणों के साथ सड़कों पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed