फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   mie day worker demans nini thusands salary

मिड-डे मील वर्कर्स को मिले 9 हजार रुपये वेतन

Sun, 12 Dec 2021 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
mie day worker demans nini thusands salary
निरमंड में मिड डे मील वर्कर यूनियन की बैठक में मौजूद सदस्य। - फोटो : RAMPUR-HP
ब्रौ(रामपुर बुशहर)। मिड डे मील वर्कर्स यूनियन संबंधित सीटू ब्लॉक कमेटी निरमंड की बैठक लोनिवि विश्राम गृह निरमंड में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें मिड डे मील वर्कर के लिए 25 बच्चों की शर्त को हटाने, स्कूलों में बच्चों के लिए तुरंत खाना बनाने और वर्करों को न्यूनतम वेतन देने की मांग का मुद्दा खूब गरमाया।
विज्ञापन

सीटू नेता देवकी नंदन, परसराम, अमित, सनी, यूनियन अध्यक्ष तिलका ठाकुर और महासचिव सत्या ने कहा कि देश की मोदी सरकार ने देश की उत्पादन करने वाली शक्तियों पर तीखे हमले जारी रखे हैं। मजदूरों के श्रम कानूनों को खत्म किया जा रहा है। देश की सरकार की नवउदारवादी नीतियों के चलते देश की जनता का जीवन संकट में चला गया है और महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम जनता का जीवनयापन करना मुश्किल हो गया है। बेरोजगारी ने पिछले 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार मिड डे मील के मजदूरों को न्यूनतम वेतन न देकर मोदी सरकार इस योजना को कारपोरेट दोस्तों के हवाले करना चाहती है।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि मिड डे मिल वर्करों के साथ सरकार सौतेले व्यवहार कर रही है। राज्य में मिड डे मील वर्करों को 2600 रुपये मिलते हैं, वह भी समय पर नहीं मिल रहे हैं। महंगाई के दौर में यह मानदेय बहुत कम है। प्रदेश में कई स्कूल बंद कर दिए गए हैं और वर्कर्स का रोजगार छीना जा रहा है। यूनियन ने सरकार से मांग की कि मिड डे मिल वर्कर को न्यूनतम वेतन 9 हजार रुपये दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 माह की जगह 12 महीने का वेतन देने, 4 महीने का बकाया वेतन तुरंत देने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 रद्द करने, स्कूल मर्ज होने या बंद होने की स्थिति में मिड डे मिल कुक को प्राथमिकता के आधार पर अन्य सरकारी स्कूलों में समायोजित करने की मांग उठाई है। बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि यूनियन की मांगे नहीं मानी गई तो प्रदेश सरकार के खिलाफ निरमंड में प्रदर्शन किया जाएगा। इस बैठक में रामपाल, गंगा ठाकुर, सुमति देवी, सोना देवी, दीवान चंद, रमेश, रामदास, रंजना, मीना देवी, सुरमा देवी, उषा देवी, महेंद्र पाल, मनमोहन, गोपाल और विरमा देवी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed