फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Mid-day meal workers' issues heated up at CITU meeting

Rampur Bushahar News: सीटू की बैठक में गरमाए मिड-डे-मील वर्करों के मुद्दे

Tue, 14 Apr 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Mid-day meal workers' issues heated up at CITU meeting
आनी में आयोजित बैठक में मौजूद सीटू कार्यकर्ता। स्रोत : सीटू
आनी में बैठक कर बनाई रणनीति, 22 जून को शिमला में करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू)।
आनी में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर सीटू ने कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर हुआ। इसके बाद मिड-डे-मील वर्करों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में सीटू जिला सचिव एवं आनी संयोजक पदम प्रभाकर ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि मिड-डे-मील वर्करों के प्रति सरकार का रवैया असंवेदनशील है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 साल में मानदेय में एक रुपये की भी बढ़ोतरी नहीं की गई है और स्कीम वर्करों के बजट में लगातार कटौती की जा रही है। सरकार इस योजना को निजी हाथों में सौंपने की दिशा में आगे बढ़ रही है। वेदांता और नंद घर जैसी कंपनियों के माध्यम से केंद्रीय किचन सिस्टम लागू किया जा रहा है, जिससे स्थानीय वर्करों के रोजगार पर खतरा मंडरा रहा है। वर्करों को न तो छुट्टियां मिलती हैं और न ही मेडिकल लीव की सुविधा। हाईकोर्ट के 12 महीने के कार्यकाल संबंधी फैसले को भी हिमाचल प्रदेश सरकार लागू नहीं कर रही। दिवाली और दशहरे जैसे त्योहारों पर भी उनका मानदेय काट लिया जाता है, जोकि अन्यायपूर्ण है। इसके अलावा 45वें श्रम सम्मेलन की सिफारिशों को लागू न करने और समय पर मानदेय न मिलने पर भी रोष व्यक्त किया गया। वर्करों को अलग-अलग किस्तों में भुगतान किया जाना, उनके साथ अन्यायपूर्ण है। सचिव बीर सिंह ने कहा कि मिड-डे-मील वर्करों की मांगों को लेकर 22 जून को सैकड़ों वर्कर शिमला में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed