{"_id":"62795325f6042e38836c97fe","slug":"metting-in-rampur-for-voter-list-issue-rampur-hp-news-sml4083051101","type":"story","status":"publish","title_hn":"एप में मतदाता सूचियां तैयार करना सिखाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एप में मतदाता सूचियां तैयार करना सिखाया
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पद्म छात्र स्कूल सभागार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ लेवल ऑफिसर बीएलओ) और सुपरवाइजर को गुरुड़ एप पर मतदाता सूची तैयार करने के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में विधान सभा क्षेत्र के 150 पोलिंग बूथों से आए बीएलओ और सुपरवाइजरों ने भाग लिया। एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने कहा कि 18 साल की आयु पूरी कर चुके सभी युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ें। इस दौरान उन्होंने गरुड़ एप के प्रयोग पर भी बल दिया।
निर्वाचन कानूनगो देवेंद्र सिंह ने बताया की सभी मतदाता सूचियों को ऑनलाइन एप के जरिये संशोधित किया जा सकेगा। उन्होंने मतदाता सूची तैयार करने के विभिन्न प्रारूपों के बारे में मौजूद अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 150 पोलिंग बूथ हैं। इसमें 150 बीएलओ की तैनाती की गई है। इस मौके पर मनोज कुमार, दीवान चंद, रीना, पप्पू, हीरालाल, जितेंद्र, मीरा देवी, सुनील, ईश्वर, राम प्रकाश और गीता देवी सहित अन्य मौजूद रहे।