फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Meritorious students were honored in the annual function of SDA Mission School.

Rampur Bushahar News: आरोही ठाकुर चुनीं स्टूडेंट ऑफ द ईयर

Thu, 11 Dec 2025 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students were honored in the annual function of SDA Mission School.
एसडीए मिशन स्कूल आनी में वार्षिक समारोह के दौरान रंगारंग प्रस्तुतियां देते नौनिहाल। स्रोत : स्क
विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां
विज्ञापन

एसडीए मिशन स्कूल में वार्षिक समारोह में मेधावी किए सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। एसडीए मिशन स्कूल में वार्षिक समारोह हर्षोल्लास से मनाया। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्यों, नाटकों और गीतों से समां बांधा। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक स्वागत गीत से हुआ। प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में विभिन्न श्रेणियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब आरोही ठाकुर को दिया गया। प्री-प्राइमरी में निशांत भारद्वाज, प्राइमरी में मोक्शित और मिडिल में अलका धीमान को सम्मानित किया गया। सबसे अनुशासित छात्र के रूप में प्राइमरी में पूनम शर्मा और मिडिल में लोकेश वर्मा को चुना गया। सबसे सहयोगी छात्र का पुरस्कार मिडिल वर्ग में आदित्य ठाकुर को मिला। ब्लू हाउस को सर्वश्रेष्ठ हाउस घोषित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अधिवक्ता सुनील मियां, अध्यक्ष एसएमसी और विशिष्ट अतिथि एनआर कौशल, निदेशक एसडीए मिशन ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने विद्यालय के 50 वर्षों के योगदान और उपलब्धियों की सराहना की। कार्यक्रम में एलकेजी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों ने हास्य नाटक, नाटी, फिल्मी डांस, एकल नृत्य, समूह गायन और बेबी शो जैसी प्रस्तुतियों से सबका दिल जीत लिया। बच्चों के आत्मविश्वास और ऊर्जा से पूरा माहौल तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed